फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   civil lines side to allahabad's entry ban

सिविल लाइंस साइड से इलाहाबाद में एंट्री बैन

Sat, 09 Mar 2013 10:34 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
civil lines side to allahabad's entry ban
इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर शनिवार से रोक लग जाएगी। रेलवे ने यह निर्णय महाशिवरात्रि के मौके पर बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर लिया है। बताया जा रहा है कि अभी सिविल लाइंस से प्रवेश पर रोक 11 मार्च तक जारी रहेगी। रेल अफसरों का कहना है कि यात्री सुरक्षा के मद्देनजर ही यह व्यवस्था की गई है। सिविल लाइंस साइड के गेट नंबर सात एवं दस से सिर्फ यात्रियों के निकासी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


सीपीआरओ  संदीप माथुर के मुताबिक नौ से ग्यारह मार्च तक सिविल लाइंस से प्रवेश पर पाबंदी लगने की वजह से यात्री सिर्फ सिटी साइड स्थित 1, 2, 3, 4 एवं 5 नंबर गेट से ही जंक्शन में प्रवेश करें। यात्रियों से यह भी अनुरोध है कि वह प्लेटफार्म पर गाड़ी के नियत समय से दो घंटे पहले प्रवेश करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन


यात्रियों के प्रवेश की इस तरह रहेगी व्यवस्था
गेट नंबर 1 - सतना, कटनी दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश।
गेट नंबर 2 - झांसी दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश।
गेट नंबर 3 - मुगलसराय  दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश।
गेट नंबर 4 - कानपुर दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों का प्रवेश।
गेट नंबर 5 - केवल आरक्षित टिकट धारकों का ही प्रवेश।

मुरी, रत्नागिरि में बढ़ेंगे स्लीपर कोच
टाटानगर/राउरकेला से जम्मू जाने वाली मुरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 18101 मुरी में टाटानगर से 11 मार्च एवं गाड़ी संख्या 18102 डाउन मुरी में जम्मूतवी से अतिरिक्त कोच आठ मार्च से बढ़ा दिया गया है। इसी तरह 12167/12168 लोकमान्य तिलक-वाराणसी रत्नागिरि एक्सप्रेस में स्लीपर के दो एवं एसी थ्री श्रेणी का एक कोच तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भी एसी थ्री एवं हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी में भी एसी थ्री का एक-एक कोच बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed