{"_id":"57c5e9844f1c1bc5162cb715","slug":"civil-amenities1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ जाम, घंटों रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ जाम, घंटों रेंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
allahabad
दिन भर उमस के बाद शाम को हुई बारिश से भले ही शहरियों को राहत मिली हो लेकिन पुराने शहर में लगे जाम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। सड़क पर घुटनों तक भरे पानी में वाहन रेंगते हुए नजर आए। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। जाम से निकलने में लोगों को पसीने छूट गए। सौ मीटर की दूरी तय करने में घंटे भर से ज्यादा समय लगा।
शाम को बारिश के बाद पुराने शहर के साथ कई मोहल्लों की सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया।
बारिश कुछ देर के लिए थमी, लोग घर पहुंचने की जल्द में दफ्तर से निकले तो सड़क पर जाम में फंस गए। पुराने शहर के कई इलाकों में भीषण जमा लग हुआ था। निरंजन डॉट पुल के नीचे घुटने तक पानी भर जाने से उधर से आवागमन लगभग ठप सा हो गया। पूरा ट्रैफिक हाईकोर्ट पानी टंकी तरफ मुड़ गया। उधर बाई का बाग में सड़क पर पानी भरा होने के चलते रामबाग रेलवे क्रासिंग, हनुमान मंदिर चौराहा, साउथ मलाका में लगे जाम में लोग घंटों फंसे रहे। जानसेनगंज से निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भरने के कारण लीडर रोड से पानी टंकी की तरफ ट्रैफिक लोड बढ़ गया। लीडर, नवाब युसुफ रोड, लूकरगंज, बाई का बाग, रामबाग, साउथ मलाका और अल्लापुर शाम को घंटों जाम लगा रहा। शाम को निकले लोग रात आठ बजे के बाद ही घर पहुंचे।