फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   civic amenities, electricity problem, power cut

Prayagraj News: (संपादित) तार टूट कर सड़क पर गिरा, तीन घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

Sat, 10 Jun 2023 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 10 Jun 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
civic amenities, electricity problem, power cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रयागराज। बिजली की आंखमिचौली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी शहर में कई जगह बिजली की आवाजाही बनी रही। करेली स्थित ई-ब्लॉक में दोपहर तीन बजे जहां तार टूट कर सड़क पर गिर गया, वहीं छोटा बघाड़ा में फ्यूज उड़ गया। उधर, चौक कोतवाली क्षेत्र में सुबह तारों में स्पार्किंग के बाद गुल हुई बिजली दो घंटे बाद बहाल हो सकी।
करेली ई-ब्लाक निवासी शमीम सुल्तान ने बताया कि दोपहर तकरीबन तीन बजे के आसपास बिजली का तार टूट कर बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अवर अभियंता को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद उपकेंद्र में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। लगभग दो घंटे तक तार सड़क पर पड़ा रहा। शाम के साढ़े चार बजे कर्मचारी पहुंचे और तार जोड़कर बिजली की आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक मोहल्ले के लोगों को बिना बिजली परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली के पास गढ़ी सराय वाली रोड पर सुबह तकरीबन नौ बजे तारों में स्पार्किंग होने लगी। चूड़ी की दुकान लगाने वाले नागेंद्र ने बताया कि चिंगारी के तेज होने पर बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद लाइन को बंद कर दिया गया और लगभग एक घंटे के बाद तार को सही करके आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, छोटा बघाड़ा के रहने वाले अंकित ने बताया कि दोपहर तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। अवर अभियंता के अनुसार फ्यूज उड़ने से एक मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
बिजली चोरी में 13 पर एफआईआर
प्रयागराज। फोर्ट रोड के उपखंड अधिकारी विकास ओझा के नेतृत्व में शनिवार को सोहबतियाबाग और अमिताभ बच्चन रोड पर चेकिंग की गई, जिसमें 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। चेकिंग टीम में शामिल अवर अभियंता और विजिलेंस के कर्मचारियों ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी के अनुसार इनमें पांच वह लोग भी शामिल हैं, जो मीटर से बाईपास कर बिजली की चोरी कर रहे थे। वहीं, चेकिंग टीम ने बकायेदारों से बिजली बिल का भुगतान समय से करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed