फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City will unite in Jashn-e-Azadi

जश्न-ए-आजादी में एकजुट होगा शहर

Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
City will unite in Jashn-e-Azadi
City will unite in Jashn-e-Azadi - फोटो : ALDCOMPACT
जश्न-ए-आजादी में एकजुट होगा शहर
विज्ञापन

0 सुभाष चौराहे पर तिरंगा फहराने के लिए अमर उजाला की पहल पर आएंगे तमाम संगठन
0 ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम की बैठक में शामिल हुए व्यापारी एवं सामजिक संगठनों से जुड़े लोग
प्रयागराज। जश्न-ए-आजादी के मौके पर अमर उजाला की पहल पर 15 अगस्त को शहर एकजुट होगा। अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर की जान कहे जाने वाले सुभाष चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। तिरंगा फहराने के दौरान शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर व्यापारियों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े स्वयंसेवियों ने खासी उत्सुकता भी दिखाई है। अमर उजाला कार्यालय में बृहस्पतिवार की शाम एकत्र हुए व्यापारियों एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने कहा कि वे इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत सुभाष चौराहे पर झंडारोहण किया जाएगा। देश भक्ति के गीत संग अन्य कार्यक्रम शहीदों समर्पित होंगे। सभी वर्गों की कार्यक्रम में सहभागिता के लिए संगठनों के साथ शहरी भी जनसंपर्क कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अमर उजाला कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद लोगों ने देशभक्ति पर आधारित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम की सराहना की। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, प्रयाग व्यापार मंडल के विजय अरोरा, जिलाध्यक्ष मो. कादिर, राजरूपपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश सिंह आदि ने कहा कि देश प्रेम और आजादी से जुड़े इस कार्यक्रम में सभी वर्गों की सहभागिता होगी। वहीं गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने अमर उजाला की इस पहल को सराहा। सिविल डिफेंस के रौनक गुप्ता, रवि द्विवेदी ने कहा कि झंडा रोहण के पहले नासुको की प्रभात फेरी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।
विज्ञापन

झंडारोहण के बाद होगा रक्तदान शिविर
0 ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम में झंडा रोहण के बाद अमर उजाला और सिविल लाइंस व्यापार मंडल के सहयोग से सुभाष चौराहे पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी एक अनूठी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी की पूर्व संध्या पर निकलेगी बाईक रैली
00 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत सिविल लाइंस केे सुभाष चौराहे से एक बाईक रैली भी निकलेगी। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस सुभाष चौराहे पर संपन्न होगी। व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन, अधिवक्ता, छात्र-छात्राएं आदि इस रैली में शिरकत करेेंगे।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
0 सुशील खरबंदा, विजय अरोरा, शिवशंकर सिंह, मो. कादिर, धनंजय सिंह, संतोष सिंह, मोहन जी टंडन, रवि शंकर द्विवेदी, अजय गुप्ता, रौनक गुप्ता, विभु अग्रवाल, संदीप कात्याल, संजय केसरवानी, अनीश कात्याल, जयकृष्ण केसरवानी, गया प्रसाद केसरवानी, संतोष पनामा, सतीश चंद्र केसरवानी, अरुण केसरवानी, अमित साहू, महेंद्र गोयल, अखिलेश सिंह, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अजय अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed