फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   City bus contract workers sitting on hunger strike, health of three deteriorated

प्रयागराज : भूख हड़ताल पर बैठे रहे सिटी बस के संविदा कर्मी, तीन की तबीयत हुई खराब

Sun, 19 Feb 2023 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

झूंसी स्थित रोडवेज की कार्यशाला में भूख हड़ताल पर बैठे तीन और संविदा कर्मियों की तबीयत शनिवार को खराब हो गई। सभी को धरना स्थल से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन
City bus contract workers sitting on hunger strike, health of three deteriorated
Prayagraj News : सिटी बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी स्थित रोडवेज की कार्यशाला में भूख हड़ताल पर बैठे तीन और संविदा कर्मियों की तबीयत शनिवार को खराब हो गई। सभी को धरना स्थल से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के मंत्री संजय सिंह यादव को एसआरएन रेफर कर दिया गया। हालत खराब होने के बाद भी संजय ने कहा कि उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन


इस बीच तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने कोई भी अफसर नहीं पहुंचा। दरअसल 90 से ज्यादा सिटी बसें फिटनेस न होने की वजह से बंद हो गई हैं। इस वजह से उससे जुड़े संविदा कर्मियों के समक्ष रोजगार संकट आ गया है। कर्मचारियों की मांग है कि बसों की फिटनेस बढ़ाई जाए या उन्हें परिवहन निगम की बसों में लगाया जाए। बृहस्पतिवार 16 फरवरी की सुबह से ही सात कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को दो कर्मियों की तबीयत खराब हुई। उपचार के बाद वह सब फिर से आंदोलन में शामिल हो गए। वहीं शनिवार को तीन और संविदाकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


हरिशंकर यादव व अभय राज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं एसआरएन लाए गए कर्मचारी नेता संजय सिंह यादव ने कहा कि हम अपना अधिकार, अपनी रोजी रोटी लेकर रहेंगे। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के महामंत्री सत्यनारायण यादव ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की कहा की। कहा कि हम संविदाकर्मियों के साथ हैं। उधर, अनशन में जबर सिंह, अंकित श्रीवास्तव, संदीप, शंभू, अमित पाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि अगर मंगलवार शाम तक उनकी मांगें पूरी न हुईं तो सभी संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुट होकर सीटू लड़ेगा महानगरीय बसकर्मियों की लड़ाई : रविशंकर मिश्रा
महानगरीय बस कर्मियों को न्याय मिलने तक सीटू एकजुट होकर उनकी लड़ाई लड़ेगा। यह बात सीटू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने महानगरीय बस सेवाकर्मियों के धरना स्थल पर जाकर कही। रविशंकर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संवेदनहीन हो चुकी हैं। सरकारों को प्रदेशवासियों की रोजी-रोटी की चिंता कम और समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने पर ज्यादा ध्यान है।

सीटू के जिला सचिव अविनाश कुमार मिश्र ने कहा की बसकर्मियों के आंदोलन में सीटू कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष श्याम सूरत पांडेय, सीटू के जिलाध्यक्ष विकास स्वरूप, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह और जेबी यादव ने भी सभा को संबोधित किया और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed