{"_id":"5c082053bdec22414b47cad0","slug":"churning-on-air-force-challenge-in-front-of-air-force-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स चीफ के सामने वायुसेना की चुनौतियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स चीफ के सामने वायुसेना की चुनौतियों पर मंथन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय बम्हरौली में शिरकत करने के लिए बुधवार दोपहर वायु सेनाध्यक्ष बीएस धनोआ प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी एवं वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (अफवा) की अध्यक्ष कमलप्रीत धनोआ भी आईं। इस दौरान वायु सेनाध्यक्ष ने मध्य वायु कमान से जुड़े वायु सेना स्टेशनों के कमांडर सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन में वायुसेना की तमाम चुनौतियों पर चर्चा हुई।
वायु सेनाध्यक्ष बीएस धनोआ की मौजूदगी में मुख्य वायु कमान के एयर मार्शल एसबीपी सिन्हा ने वायुसेना की चुनौतियों एवं ऑपरेशनल तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान मध्य वायु कमान से जुड़े वायुसेना स्टेशनों की क्षमता एवं उसमें आगे किस तरह का और विकास किया जाए, उस पर मंथन किया गया। यहां एयर मार्शल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य स्टेशन कमांडरों को एक ऐसा फोरम उपलब्ध कराना है, जिसमें वे अनुरक्षण तथा प्रशासनिक मामलों पर वरिष्ठ अफसरों के साथ कमान मुख्यालय में आवश्यक विचार-विमर्श कर सकें।
उन्होंने सभी स्टेशनों के रखरखाव एवं सक्रियता पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। कमांडरों से कहा कि वे प्रो-एक्टिव एप्रोच अपनाएं। वहीं दूसरी ओर एक दूसरे कार्यक्रम में अफवा की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कमलप्रीत धनोआ के साथ प्रबंध मंडल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान वायु योद्धाओं के परिवारों के कल्याण एवं उल्लेखनीय गतिविधियों के लिए स्टेशनों को ट्राफियों से नवाजा गया। इसमें मेडिकेयर तथा डेंटल सेंटर के लिए क्रमश: वायु सेना स्टेशन बम्हरौली तथा दंत चिकित्सक केंद्र गोरखपुर को पुरस्कृत किया गया। चिकित्सा निरीक्षण कक्ष के लिए वायु सेना स्टेशन बिहटा को, प्ले स्कूल की ट्राफी बरेली को दी गई। वायु सेना विद्यालय बम्हरौली को सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ट्राफी मिली, जबकि प्री प्राइमरी स्कूल में यह ट्राफी वायु सेना विद्यालय मेमोरा को मिली। प्रो एक्टिव स्टेशन का खिताब एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर को, अफवा वेंचर की ट्राफी वायु सेना स्टेशन ग्वालियर के हिस्से में आई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर अरविंद सिन्हा के मुताबिक सम्मेलन का समापन बृहस्पतिवार को होगा।