फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Christmas Gujiya welcoming guests

क्रिसमस गुझिया से मेहमानों का स्वागत

Mon, 19 Dec 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Christmas Gujiya welcoming guests
मिठाई
क्रिसमस पर्व के उल्लास में मसीही हैं।  परमेश्वर पुत्र के आने की खुशियां उनके घरों में घुली हुई है। खासकर महिलाएं पर्व की तैयारियों में दिन-रात व्यस्त हैं। घर और चर्च में  क्रिसमस ट्री सजाने के साथ ही मेहमानों के लिए केक, पेस्ट्री के साथ ही क्रिसमस गुझिया, मठरी, सेव, नमकपारा आदि बनाने में दिन-रात व्यस्त हैं।
विज्ञापन


  कटरा की किरन जैदी का कहना है कि घर पर आने वाले मेहमानों के लिए स्पेशल क्रिसमस गुझिया तैयार की जा रही है। खोया और मेवे गुझिया का स्वाद केक से इतर होने के कारण सभी को भाता है। म्यारोबाद की शालिनी डेनियल ने बताया कि पर्व की तैयारियां बीस दिनों से चल रही हैं। नए कपड़े, घर की सजावट हो चुकी है। अब नाश्ता तैयार किया जा रहा है। नमकपारा, मठरी रात में बनाते हैं। घर में आने वाले मेहमानों के लिए कई तरह की नमकीन भी तैयार की है।
विज्ञापन


म्योर रोड की के जार्ज बताती है कि घर में पकवान तैयार किए बगैर पर्व की तैयारियां अधूरी हैं। नाश्ता ऐसा बनाया जाता है जो अधिक समय तक खराब न हो। कहा, इन दिनों प्रेयर से सुबह और पकवान बनाने में रात बीत रही है। म्योराबाद की नीता मैसी का कहना है क्रिसमस पर्व का इंतजार पूरे वर्ष रहता है। हमारी कोशिश रहती है कि कहीं कोई कमी रहे। क्रिसमस पर्व की तैयारी में व्यस्त ई ग्लेडविन,  नीता मैसी, एंजिला सिंह, साइमन का कहना है कि पर्व की खुशियां मनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेंट जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस जेवियर बुजुर्गों और बीमारों को क्रिसमस संदेश देने उनके घर जा रहे हैं। चर्च से संबंधित मसीहियों के घरों में टोली संग जाकर कैरल्स भी गाए गए। उन्होंने कहा, परमेश्वर पुत्र यीशु का जन्म का सुसमाचार सभी को मिले। इसके लिए सेंट जोसेफ कैथिड्रल की ओर से घरों में जाकर क्रिसमस संदेश सुनाया जा रहा है। वहीं मलिन बस्तियों, वृद्धाआश्रम आदि में उपहार बांटे जा रहे हैं।


 सेंट जोसेफ कालेज ग्राउंड में तीन दिवसीय क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया है। इसमें कई तरह के झूले, खाने के सामान, सजावट की वस्तुओं के अलावा कई आकर्षक गेम होंगे। सेंट जोसेफ क्रिसमस मेला संयोजक फादर रॉल्फी डिसूजा के अनुसार मेले में प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी, प्रदर्शनी, ऊंट की सवारी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम व जादू की प्रस्तुति होगी। मेले का समापन 27 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed