फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Christmas day: People of Christian community gathered in prayer meetings in churches

Christmas day : विशेष प्रार्थना के लिए गिरजाघरों पर जुटे मसीही समाज के लोग, कैंडल जलाकर की प्रार्थना

Wed, 25 Dec 2024 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

शहर के प्रमुख गिरजाघरों के साथ ही पत्थर गिरजाघर पर भी पूरे दिन सभी समुदाय के लोग पहुंचते रहे और मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाया। गिरजाघर के बाहर सेल्फी लेते भी लोग दिखाई दिए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से भी पत्थरगिरजाघर की तरफ जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया था।

विज्ञापन
Christmas day: People of Christian community gathered in prayer meetings in churches
चर्च में प्रार्थना के लिए जुटे मसीही समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के सभी गिरजाघरों में बुधवार को सुबह मसीही समाज के लोगों ने पहुंचकर विशेष प्रार्थना की। चर्चों के आसपास यातायात की व्यवस्था परिवर्तित की गई थी। विशेष प्रार्थना सभा करके सभी के सुख और समृद्धि की कामना की गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर में जुटे मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु से सभी के कल्याण की कामना करते हुए प्रार्थना की। इस अवसर पर बाइबिल के प्रमुख पन्नों का पाठ किया गया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को यीशु के जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं क्रिसमस के खास अवसर पर जमुना चर्च, सेंट पाल्स चर्च, म्योराबाद सेंट पीटर्स चर्च, कटरा चर्च, होली टिनिट्री चर्च, सेंट्रल मैथाडिस्ट चर्च, सेंट पीट्रिक्स चर्च आदि में भी धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान हुए।

विज्ञापन

Christmas day: People of Christian community gathered in prayer meetings in churches
पत्थर गिरजाघर पर क्रिसमस डे के दिन जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गिरजाघर के गेट पर जलाई गई मोमबत्ती

शहर के प्रमुख गिरजाघरों के साथ ही पत्थर गिरजाघर पर भी पूरे दिन सभी समुदाय के लोग पहुंचते रहे और मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाया। गिरजाघर के बाहर सेल्फी लेते भी लोग दिखाई दिए। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से भी पत्थरगिरजाघर की तरफ जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया था। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके। शहर के मॉल में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के खास इंतजाम किए गए थे। जहां लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। गिरजाघर के बाहर में मेल जैसा माहौल दिखा, जहां लोगों ने जमकर खरीददारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Christmas day: People of Christian community gathered in prayer meetings in churches
गिरजाघर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे मसीही समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सेंट जोसफ कालेज में लगा क्रिसमस मेला

सिविल लाइंस के सेंट जोसफ कालेज में बुधवार से तीन दिवसीय क्रिसमस मेले की शुरूआत हो गई। जहां बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों के साथ ही खेलकूद की अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा खाने पीने के अलग-अलग स्टाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौसम में हुए अचानक बदलाव और छुट्टियों के कारण क्रिसमस के अवसर पर शाम को सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे। इस अवसर पर लोगों ने परिवार के साथ क्रिसमस मेले का जमकर आनंद उठाया। बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed