{"_id":"57cdd53d4f1c1b7f2f317ada","slug":"choose-not-expensive-unreservedly-celebrated-teachers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे गिफ्ट नहीं, सादगी से मनाया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे गिफ्ट नहीं, सादगी से मनाया शिक्षक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। गुरु पूजन के पर्व शिक्षक दिवस पर सोमवार को विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं बधाई देकर उनका आशीर्वाद लिया। स्कूलों ने पूरी सादगी के साथ शिक्षक दिवस मनाया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को हैंड मेड कार्ड एवं फूल देकर शिक्षक दिवस की बधाई दी।
शिक्षक दिवस पर शहर सहित जिले के सभी स्कूलों में समारोह की धूम रही। इस दौरान गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षक दिवस की महत्ता बताई गई।
शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, रानी रेवती विद्या मंदिर, एमएल कान्वेंट, एपीएस, केंद्रीय विद्यालय, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, गंगागुरुकुलम, पतंजलि नर्सरी, पतंजलि ऋषिकुल सहित शहर के सभी स्कूलों में बच्चों से कोई भी गिफ्ट नहीं लिया गया। जो बच्चे गिफ्ट लेकर पहुंचे उन्हें शिक्षकों ने आदर के साथ लौटा दिया। बच्चों से मात्र फूल और हैंड मेड कार्ड ही ग्रहण किया।
विज्ञापन
पतंजलि ऋषिकुल की प्रधानाचार्या मोनिका दत्त ने बताया कि बच्चों को पहले से ही गिफ्ट नहीं लेकर आने को कहा गया था, इस कारण से कोई बच्चा फूल और हैंड मेड कार्ड के अतिरिक्त कुछ भी लेकर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह पर्व विद्यार्थियों की ओर से शिक्षकों को सम्मान देने का है, न कि उपहार लेेने का। उन्होंने इस परंपरा को बंद करने की बात कही। गंगागुरुकुलम में उपहार आदि के लेने पर पूरी पाबंदी रही, इस मौकेपर बच्चों को प्रेरित करने वाली फिल्म दिखाई गई।
शिक्षक के आदर्श को जीवन में उतारने का संकल्प
स्कूलों में गुरु उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
इलाहाबाद। शिक्षक दिवस पर स्कूल-कॉलेजों में जश्न का माहौल रहा। बच्चों ने इस पर्व पर शिक्षकों का सम्मान करने केसाथ उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। गर्ल्स हाईस्कूल एवं कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुए। दिवस समारोह का स्कूल में पूरे सप्ताह कार्यक्रम चलेगा। ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर विद्या भारती केराष्ट्रीय संगठन मंत्री काशीपति ने शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मान समारोह में जाने माने चिकित्सक डॉ. सुनीत कुमार ने शिक्षकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में चिंतामणि सिंह एवं प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र भी मौजूद रहे।
पतंजलि नर्सरी स्कूल के सभागार में मेंटर कान्क्लेव का आयोजन किया गया। विद्यालय की अध्यक्ष प्रो. कृष्णा गुप्ता ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया। धन्यवाद प्रधानाचार्या किरन कोचर ने किया। सेंट जोसफ कॉलेज में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ छात्रों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राल्फी डिसूजा ने शिक्षकों को बधाई दी। नैनी के क्रिस्टी मेमोरियल स्कूल एण्ड कॉलेज में शिक्षक दिवस आयोजित समारोह में वाइस चेयरमैन शांति बी लाल ने शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ बधाई दी। प्रधानाचार्य बीएस विल्सन ने धन्यावाद ज्ञापन किया। केसर विद्यापीठ में शिक्षक दिवस पर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य केवला शंकर, शिक्षक गुलाब सिंह, लालिता प्रसाद श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। रानी रेवती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य आत्मानंद सिंह ने बच्चों को अपने गुरुओं के सम्मान करने की सीख दी। महर्षि पतंजति विद्या मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों केजरिए शिक्षकों का सम्मान किया। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने छात्रों की प्रस्तुति को सराहा। गंगागुरुकुलम में प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बच्चों को अपने शिक्षकों केसम्मान करने की सीख दी।
एमएल कान्वेंट ग्रुप ऑफ स्कूल में विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया गया। विद्यालय समूह के अध्यक्ष पुनीत वर्मा ने शिक्षकों को उनके दायित्व की जानकारी दी। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्रीभगवान पांडेय एवं प्रधानाचार्या रविंदर बिरदी ने शिक्षकों को बधाई दी। सीपी शर्मा क्लासेस की ओर से शिक्षक दिवस पर शहर के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राल्फी डिसूजा, आत्मानंद सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, डॉ. योगेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र सिंह, अजू चतुर्वेदी, सुष्मिता कानूनगो, कावेरी अधिकारी, नंदिनी तिवारी, युगल किशोर मिश्र, ब्रजेश शर्मा, सिस्टर मैरी बैसला, एसपी तिवारी, सुयोग पांडेय, मदनमोहन शंखधर, डॉ. रंजना त्रिपाठी,सरिता द्विवेदी, रूसदा नाहिद, मनप्रीत कौर अविनाश कुमार शामिल रहे। अतिथियों का धन्यवाद डॉ. सीपी शर्मा ने किया। शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में प्रबंधक अमित खन्ना ने शिक्षकों को सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय ट्रिपलआईटी झलवा में अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी दीक्षित ने शिक्षकों का सम्मान किया। डायट इलाहाबाद में प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
यूनियन बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस केमौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय एवं शाखाओं की ओर से स्कूल जाकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख राजीव मिश्रा ने केंद्रीय विद्यालय न्यूकैंट में आयोजित समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया। यूनियन बैंक की झलवा शाखा की ओर से केंद्रीय विद्यालय ट्रिपलआईटी झलवा के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
पीएनबी पौधरोपण कर किया शिक्षकों का सम्मान
0 पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय की ओर से बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पौधरोपण करने के साथ ट्री गार्ड दान किया गया। पंजाब नेशनल बैंक ने बीबीएस के शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर वाईएन पांडेय, शशांक कुमार, डॉ. मधुरेश कुमार सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, बीबीएस के दिलीप सिंह, निदेशक सीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
कस्तूरबा की छात्राओं को मिला सोलर लालटेन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर सीमैट में आयोजित समारोह में बीज विकास निगम के अध्यक्ष उज्जवल रमण सिंह ने कस्तूरबा गंाधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को सोलर लालटेन भेंट किया। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर जेडी महेंद्र कुमार सिंह, डीडीआर शिव सेवक सिंह, बीएसए जयकरन यादव, अजीत विक्रम सिंह, अनिल पांडेय ने शिक्षकों को सम्बोधित किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
केवी के शिक्षकों राष्ट्रीय पुरस्कार
0 शिक्षक दिवस पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार की घोषणा की गई। यह पुरस्कार शहर के केंद्रीय विद्यालय न्यूकैंट के दो शिक्षकों निशा सक्सेना एवं अश्वनी कुमार को उनके शिक्षण के प्रति लगाव एवं कर्मठता के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार 15 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा।