Prayagraj : थरवई सामूहिक हत्यांकाड में वांछित 50 हजार का इनामी चिंटू खरवार मुठभेड़ में गिरफ्तार
चिंटू खरवार खेवराजपुर की घटना के मामले में मोस्ट वांटेड था। गैंग के अन्य सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई के मलाका इलाके में बुधवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ में साइको किलर खरवार गैंग का बदमाश चिंटू खरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरोह के लोगों के गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चिंटू को गोली लग गई। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। चिंटू थरवई में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या का आरोपी थी। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।
थरवई के खेवराजपुर में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार मई को सात लोगों को पकड़ा था। तीन लोगों को मुठभेड़ में गोली भी मारी थी। चिंटू खरवार समेत छह लोगों को वांछित किया गया था। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि शातिर चिंटू खरवार अपने साथियों के साथ मलाका गांव में है।
जवाबी फायरिंग में चिंटू को लगी गोली
सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी की। रात में करीब दो बजे बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चिंटू खरवार के दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके से उसका साथी बुंदेला उर्फ सारंगी फरार हो गया। चिंटू और बुंदेला बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने चार मई को मुठभेड़ में नवल उर्फ नवला खरवार को गोली मारी थी। चिंटू उसका सगा भाई है।
चिंटू और सारंगी समेत छह लोगों को चार मई को ही वांटेड किया गया था। इसके बाद पुुलिस ने उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। उसके बाद से ही बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस खोजबीन कर रही थी। अभी भी एक महिला समेत चार की तलाश की जा रही है। इस गिरोह पर न सिर्फ खेवराजपुर सामूहिक हत्याकांड बल्कि गोहरी में सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप है।
गोहरी और खेवराजपुर में सामूहिक हत्याकांड और दुष्कर्म को अपने साथियों के साथ अंजाम देने वाले चिंटू खरवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। -अजय कुमार, एसएसपी प्रयागराज।
अब तक आठ पकड़े गए, अब पांच की तलाश
सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले गिरोह के आठ लोगों को पकड़ लिया गया है। चार मई को औरंगाबाद बिहार के नवल कुमार उर्फ नवला खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार, मोनू कुमार गौतम, आकाश खरवार, भीम कुमार गौतम और मददगार संगीता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नवल, रोहित और पीपी पुलिस की गोली से घायल भी हुए थे। बुधवार को चिंटू को भी पकड़ लिया गया। अब डेभी खरवार, मुर्गी पांख, बुंदेला उर्फ सारंगी, डेढ़ गांव उर्फ बभना और नेहा खरवार बचे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।