फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chinis prodect

विरोध के बीच कायम चाइनीज आइटम का आकर्षण

Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
chinis prodect
चीन उत्पाद - फोटो : Self
इलाहाबाद। दीपावली के ठीक पहले चाइनीज आइटम का विरोध जारी है। होना भी चाहिए, क्योंकि  वह अपने सबसे बड़े उपभोक्ता देश को छोड़कर दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ दे रहा है। दूसरी ओर बाजार चाइनीज आइटम से पटा हुआ है, क्योंकि इसका देश में विकल्प नहीं है। घरेलू उपयोग का तकरीबन हर सामान इसमें शामिल है। खाने-पीने की चीजों से लेकर सजावटी सामान, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिक आइटम, मोबाइल, फर्नीचर, आतिशबाजी, खिलौने, कपड़े, स्टेशनरी आइटम, पूजन सामग्री तक चाइना से आ रही है। इनकी कीमत भी अधिक नहीं है। उपभोक्ताओं को भी सस्ती चीजें ही चाहिए, जो चाइना के मुकाबले देश में तैयार नहीं हो रहीं। ऐसे में ग्राहकों का चाइनीज उत्पादों की ओर आकर्षित होना लाजमी है।
विज्ञापन

तकरीबन एक माह से जारी चाइनीज उत्पादों के विरोध का असर बाजार में अभी भले दिख रहा हो, लेकिन दीपावली तक स्थिति बदली नजर आने की संभावना है। चाइनीज उत्पादों के थोक व्यापारियों के यहां दीपावली के मद्देनजर गिफ्ट एवं सजावटी सामान, मोबाइल, बिजली की सजावटी लाइटें, आतिशबाजी, पूजन सामग्री, कपड़े आदि माल से भरा पड़ा है। लगातार हो रहे विरोध के कारण शुरू में फुटकर व्यापारी सहमे हुए थे, सो इस माल को खरीदने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन अब जैसे-जैसे दीपावली नजदीक आ रही है, फुटकर व्यापारी थोक  व्यापारियों का रुख कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी कि बाजार में करीब 95 फीसदी उत्पाद चाइनीज है।
विज्ञापन


‘आम लोगों को सस्ते सामान चाहिए। चाइना ने वही किया। अब घर-घर में ज्यादातर चाइनीज सामान इस्तेमाल हो रहा है। इसकी वजह से देश में बनने वाले फर्नीचर, आतिशबाजी, खिलौने, गिफ्ट आइटम आदि की मांग काफी कम हो गई है।’ विपुल सिंह, एलनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भले चाइनीज आइटम का विरोध हो रहा हो, लेकिन लोगों के पास दूसरा विकल्प नहीं है। विरोध भी ऐसे समय में शुरू हुआ जब दीपावली के मद्देनजर पूरा बाजार चाइनीज उत्पादों से भर चुका है। सस्ता होने के कारण लोग चाइनीज आइटम को तरजीह दे रहे हैं। नमित सिन्हा, ममफोर्डगंज

चीनी उत्पाद त्यागने, स्वदेशी अपनाने का दिलाया संकल्प
इलाहाबाद (ब्यूरो)। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर चौराहा के पास अधिवक्ताओं से चीनी उत्पादों का त्याग तथा स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर संयोजक कैप्टन मुकेश ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच का काम लोगों में जागरूक ता,सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का विरोध तथा देश के उद्यमियों और कामगारों के लिए काम करना है।
उन्होंने कहा कि अगर एक वर्ष चीनी वस्तुओं का इस्तेमाल बंद कर दें तो वहां की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी, क्योंकि चीन का तकरीबन 40 प्रतिशत उत्पाद भारत के बाजारों में बिकता है। बताया कि मंच वर्षभर यह अभियान चलाएगा। लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील करेंगे। मंच के कार्यकर्ता पूरे शहर में जन जागरण रैली, संकल्प सभा एवं स्वदेशी विदेशी वस्तुओं का पत्र वितरण का अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम का संयोजन विधि प्रमुख बृजेंद्र मणि शुक्ला ने किया। इसमें जय प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अर्चना शुक्ल, वेद प्रकाश मिश्र, रश्मि शुक्ल, नसीमुद्दीन, सिद्दीकी, संजीत, एके गुप्ता आदि शामिल थे।


मोदी की नीतियों के लिए चाइनीज सामान के प्रयोग की अपील
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश जवाहर लाल नेहरू स्मारक समिति ने चाइना के उत्पादों का समर्थन किया है। समिति की बृहस्पतिवार को कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का सहयोग कर चाइना के सस्ते सामानों का प्रयोग करना चाहिए। कहा कि इसका विरोध होने से व्यापारी स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है और जो लोग चाइना के उत्पादों का विरोध कर रहे हैं, वह देश की नीतियों पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। बैठक में इक्तेदार अहमद, संजय जायसवाल, राजेश पांडेय, पवन प्रजापति, नजर इकबाल कुरैशी, रामानंद, श्याम बाबू गुप्ता, धनंजय, अनीता आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed