फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chinese company will run 50 city buses in the city

शहर में चाइनीज कंपनी की चलेंगी सिटी बसें

Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chinese company will run 50 city buses in the city
शहर में चाइनीज कंपनी की चलेंगी 50 सिटी बसें
विज्ञापन

नैनी में वर्कशॉप के लिए दस हजार वर्ग मीटर जमीन हुई फाइनल
प्रयागराज। अगले वर्ष की शुरूआत में शहर में चाइनीज कंपनी की सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां कुल 50 बसों का संचालन किया जाना है। शासन स्तर से पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की चाइनीज कंपनी से इसके लिए अनुबंध किया गया है। इस दौरान सूबे 14 शहरों में 700 बसें चाइनीज कंपनी उपलब्ध कराएगी।

दरअसल योगी सरकार की कैबिनेट ने ही कुछ माह पूर्व सूबे के 14 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इन बसों के लिए अब चाइनीज कंपनी से अनुबंध किया गया है। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक डा. हरिशचंद्र यादव ने बताया कि 700 में से 50 इलेक्ट्रिक बसें शहर में चलेंगी। इसके लिए नैनी पुल के पास टोल प्लाजा के पास वाली जमीन पर वर्कशॉप बनेगी। यहां दस हजार वर्गमीटर जमीन सिटी ट्रांसपोर्ट को मिली है। वर्कशॉप में ही इन बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां बिल्डिंग का भी निर्माण किया जाएगा। यह काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed