बाल दिवस : पंडित नेहरू ने रखी देश की मजबूत आधारशिला -बाजी राव
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को बड़े ही सादगी के साथ मनाई गई। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम मेें मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजी राव खाडे ने उन्हें विश्व शांति का प्रतीक बताया। कहा कि उन्होंने देश की मजबूत आधारशिला रखी।
राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में वे भारतीय राजनीति के प्रमुख व्यक्तित्व थे। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि स्वाधीनता के लिए 13 वर्षों से ज्यादा समय तक जेल में रहने वाले नेहरू ने ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला दी थी। कांग्रेसियों ने मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा नेहरू के इतिहास और महत्व को कम करने की निंदा की। कहा कि इससे उनकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है।
इसके पूर्व कांग्रेसियों ने उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने की। राज्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय ने संचालन किया। शेखर बहुगुणा, उज्जवल शुक्ला, फुजैल हाशमी, विजय मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, सुरेश यादव, महेश त्रिपाठी, नफीस अनवर, देवी पांडेय, परवेज़ सिद्दीकी, रविन्द्र सिंह, जावेद उर्फी, सुधीर दीक्षित, अरशद अली, इशरत चांद, राम मनोरथ सरोज आदि मौजूद थे।
उधर, अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की ओर से चित्रकारी प्रतियोगिता एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, अशोक जैन, संदीप सिंह, आनंद घिल्डियाल, नीरज मिश्र, मधु श्रीवास्तव, माधव चंद्र, नीरज मिश्र, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
बच्चों के लिए नि:शुल्क खुला रहा आनंद भवन
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर रविवार को आनंद भवन बच्चों के लिए नि:शुल्क खुला रहा। आनंद भवन घुमने के लिए बच्चों से कोई चार्ज नहीं लिया गया। इस वजह से आनंद भवन में भीड़ देखी गई। शहर और ग्रामीण देहात क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के बच्चे आनंद भवन पहुंचे। आनंद भवन के डायरेक्टर रवि किरन ने बताया कि कोविड-19 के चलते कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।