{"_id":"67388dbba98fcb97820be186","slug":"children-of-patanjali-school-showed-talent-in-the-annual-function-gave-message-through-dance-and-drama-progra-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: पतंजलि स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई प्रतिभा, नृत्य, गीत, नाट्य के माध्यम से दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: पतंजलि स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में दिखाई प्रतिभा, नृत्य, गीत, नाट्य के माध्यम से दिया संदेश
Sat, 16 Nov 2024 05:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:49 PM IST
सार
प्रेप के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिंगटोन का हंगामा ( मोबाइल नाटक) जैसी मजेदार प्रस्तुति से बच्चों ने हंसी-हंसी में सीख दी। भांगड़ा डांस ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
पतंजलि स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पतंजलि नर्सरी स्कूल में रविवार को कक्षा प्रेप के छात्रों ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया। समारोह में प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि मुख्य श्रम आयुक्त सौम्या पांडेय और द्वितीय सत्र में बाल एवं किशोर मनोचिकित्सक डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्लोक गायन के बीच दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य और नाट्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे काफी सराहा गया।
विज्ञापन
प्रेप के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रिंगटोन का हंगामा ( मोबाइल नाटक) जैसी मजेदार प्रस्तुति से बच्चों ने हंसी-हंसी में सीख दी। भांगड़ा डांस ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। नन्हें छात्र-छात्राओं की गायन मंडली ने गीत के यह संदेश दिया की प्रकृति ही हमारे जीवन में रंग भरती है। होप फॉर अर्थ नामक नाट्य रूपांतरण ने समारोह में उपस्थित सभी जनों को सोचने पर विवश कर दिया। अंतिम प्रस्तुति महाकुंभ पर आधरित रही, जो कि लोक एवं आस्था का प्रतीक है l
विज्ञापन
मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों को इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए, ऐसे सांस्कृतिक और मनोरंजन भरे आयोजन से बच्चों में नैतिक मूल्यों और अनुशासन का विकास होता है। विद्यालय अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और अध्यापिकाओं की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सभी बच्चों को समान रूप से अवसर मिलना चाहिए, इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है l संचालन अध्यापिकाओं वंदना अग्रवाल और सौम्या जौहरी ने किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन