फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children of child improvement home will be able to get degree

बाल सुधार गृह के बच्चे पा सकेंगे डिग्री

Tue, 26 Nov 2019 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Children of child improvement home will be able to get degree
खुल्दाबाद स्थित बाल सुधारगृह में रखे गए बाल अपचारी माध्यमिक और उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्यों ने इसके लिए पहल की है। सदस्य डॉ.शुचिता चतुर्वेदी और डॉ.नीता साहू ने विगत दिनों सुधार गृह का निरीक्षण किया था। उन्होंने अपचारियों के लिए कक्षाएं चलाने के अलावा डिग्री हासिल करने की सुविधा मुहैया कराने की जरूरत बताई। ताकि, उनके भविष्य की राह आसान हो सके। इसके लिए उन्होंने मुक्त शिक्षा से उन्हें जोड़े जाने की सिफारिश की है। डॉ.नीता ने बताया कि अपचारियों की योग्यता को देखते हुए बाहरवीं तक की पढ़ाई के लिए एनआईओएस के फार्म भरवाए जाएंगे। वहीं स्नातक तथा ऊपर की पढ़ाई के लिए मुक्त विश्वविद्यालय के फार्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यकता औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed