फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Children are preparing for Christmas

केक के बेक में व्यस्त बेकरियां

Fri, 19 Dec 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Children are preparing for Christmas
करेली की इला ग्रेस और मुट्ठीगंज की जे सरकार सुबह साढ़े नौ बजे से केक और पेस्ट्री बनवाने के लिए बेकरी में नंबर का इंतजार कर रहीं थी। उनके पहले ही कई लोग अपने आर्डर दे चुके थे। दिन भर इंतजार के बाद शाम को उन्हें केक मिला। ये हाल इस वक्त शहर की तकरीबन हर छोटी-बड़ी बेकरी की है। क्रिसमस के स्वागत में केक, पेस्ट्री और कुकीज बनवाने के लिए बेकरियों में लोगों की लंबी कतार है।
विज्ञापन

बेकरियों में इस वक्त सुबह से लेकर रात बारह बजे तक लगातार काम हो रहा है। कोई अपनी पसंद के हिसाब से केक, पेस्ट्री का सारा सामान लेकर पहुंच रहे है, तो कोई सीधे आर्डर दे रहा है। ग्राहकों की डिमांड के हिसाब से एक दिन में कम से कम 25-30 आर्डर तैयार किए जा रहे हैं। कोई सिर्फ वॉलनट केके बनावा रहा है तो कोई रम और चॉकलेट केक के साथ कुकीज और नमकीन बिस्किट। सिविल लाइंस स्थित ईरानी बेकरी के संचालक मोहम्मद शमीम ने बताया कि सिर्फ शहर से ही नहीं बल्कि कानपुर, भरवारी, लखनऊ और प्रतापगढ़ आदि से भी लोग आ रहे हैं। 24 दिसंबर तक केके, पेस्ट्री बनाई जाएगी। जल्द से जल्द लोगों को उनके आर्डर मिल जाए, इसके लिए वह खुद भी मदद कर रहे हैं। खास यह कि मसीहियों से इतर भी लोग केक और पेस्ट्री बनवाने के लिए आ रहे हैं। फिलहाल वॉलनट, रम, चॉकलेट, प्लम, फ्रूट, कोेकोनट, ऑलमंड केक की खास डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed