{"_id":"6a5a8e75651fe2ddff06a556","slug":"child-killed-after-being-hit-by-speeding-car-allahabad-news-c-254-1-sald1001-107417-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मासूम की मौत
Sat, 18 Jul 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर झूंसी थाने से कुछ दूरी पर सर्विस लेन पर एक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन साल के मासूम अभिषेक पुत्र राजकुमार नट की मौत हो गई। अभिषेक अपने भाई-बहनों के साथ वहां खेल रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत भाग गया। पता चला है कि आरोपी चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। यह वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक का पता लगा रही है।
झूंसी थाने से 200 मीटर दूर ग्रीन बेल्ट में बंजारों का परिवार रहता है। हादसे के बाद मासूम अभिषेक के भाई-बहन उसके शव को लेकर परिजनों की ओर दौड़े। इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। हाईवे पर चक्काजाम और बवाल के कारण पुलिस कार्रवाई में चार घंटे की देरी हुई। अभिषेक के शव को शाम पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।