फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child death due to falling into a flooded pit

पानी भरे गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत

Sat, 20 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Child death due to falling into a flooded pit
कधंई थाना क्षेत्र के ईशनपुर गांव में गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
पानी भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत
विज्ञापन

कंधई थाना के ईशनपुर गांव की घटना, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र में एक बालक खेलते हुए पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के ईशनपुर निवासी ललित ओझा का छह वर्षीय बेटा अंश शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बरसात के पानी से लबालब भरे गड्ढे के पास पहुंच गया। पैर फिसलने से वह पानी में चला गया। जब तक उसे कोई देख पाता तब तक वह पानी में डूब गया। परिजन खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंचे तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ललित ओझा के दो पुत्रों में अंश बड़ा था। दूसरा बेटा दो वर्ष का है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

कधंई थाना क्षेत्र के ईशनपुर गांव में मृत मासूम अंश ओझा। फाइल फोटो

कधंई थाना क्षेत्र के ईशनपुर गांव में मृत मासूम अंश ओझा। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed