फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Child dead body found in field in Pratapgarh

Pratapgarh: खेत में बालक का क्षत-विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप, चार दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Mar 2024 04:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 06 Mar 2024 04:21 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में एक बालक का खेत में क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बालक चार दिन से लापता था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Child dead body found in field in Pratapgarh
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रहने वाले एक मजदूर का तीन वर्षीय बालक चार दिन पहले लापता हो गया था। बुधवार को गांव के एक गेहूं के खेत में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर मृतक के परिजनों से अन्य लोगो मौके पर पहुंचे साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर निवासी छोटू अपने साथियों के साथ फतनपुर थाने के कोयम गांव मे आरसीसी व नाली के निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। करीब महीने भर से वह अपने परिवार के साथ रहकर कार्य कर रहा था। शनिवार को परिवार सहित छोटू नाली निर्माण कार्य कर रहा था, तभी दोपहर मे उसका बेटा मोनू कुमार (3)  लापता हो गया। मोनू के पिता ने इसकी तहरीर फतनपुर थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर गांव के करीब गेहूं के खेत मे मोनू का शव में मिला। घटना की जानकारी होने पर मजदूर छोटू घटनास्थल पर पहुंच गया। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मजदूरों मे घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा है  दोनो बड़े भाई सुरज ओर गोलू का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मां आरती शव से लिपट कर रोते-रोते बेसुध हो गई। मामले में एसओ फतनपुर अभिषेक सिरोही से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मासूम बालक का शव जानवर ने खाकर क्षत-विक्षत कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ क्लियर हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed