मुख्य सचिव बोले- सरकार का लक्ष्य कोरोना से न हो किसी की मौत, मास्क न लगाने वालों से सख्ती से निपटे पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रयागराज में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जांच करने की बात कही है। रविवार को प्रयागराज पहुंचे मुख्य सचिव ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि प्रयागराज में कोविड-19 की प्रतिदिन तीन से साढ़े तीन हजार जांच की जाए।
विज्ञापन
क्योंकि जितनी अधिक से अधिक टेस्टिंग की सुविधा होगी, कोरोना संक्रमण के प्रसार को उतनी ही जल्दी नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर यह जागरूकता लाई जाए कि संदिग्ध लोग स्वयं टेस्टिंग सेंटर पर जाकर अपनी सैंपलिंग कराएं। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना से किसी की मौत न हो।
विज्ञापन
क्योंकि जितनी अधिक से अधिक टेस्टिंग की सुविधा होगी, कोरोना संक्रमण के प्रसार को उतनी ही जल्दी नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों के अंदर यह जागरूकता लाई जाए कि संदिग्ध लोग स्वयं टेस्टिंग सेंटर पर जाकर अपनी सैंपलिंग कराएं। हमारा लक्ष्य है कि कोरोना से किसी की मौत न हो।
डोर-टू-डोर सर्वे कार्यक्रम में जो भी लोेग संदिग्ध मिलें उन्हें नजदीक के टेस्टिंग सेंटर पर ले जाकर उनकी सैंपलिंग करा ली जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रयागराज में बेड की कमी नहीं है। निरंतर बेड बढ़ाए जा रहे हैं। बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन की सुविधा भी दी जा रही है। कहा कि टेस्टिंग सेंटर में पहले दिन में दो बजे तक ही जांच होती थी उसे अब शाम पांच बजे तक बढ़ाया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा जांच हो। कहा कि कोविड-19 से डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ लोग सावधानी बरतें।
मुख्य सचिव ने कहा कि आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान देखा गया कि लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बाहर न निकले, इस पर कड़ी नजर रखी जाये। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के मिले तो ऐसे लोगो के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करें तथा जुर्माने भी वसूला जाए।
इसके पूर्व बैठक में मुख्य सचिव ने कोरोना संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने वाले लोेगों की कांटेक्ट टेस्टिंग कर प्रत्येक दशा में जांच कराने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव को बताया गया कि प्रयागराज में एक हजार से कुछ ज्यादा टेस्टिंग प्रतिदिन हो रही है। बैठक में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वच्छता, सफाई तथा जनसहभागिता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।