{"_id":"61c7612c834eeb017418934c","slug":"chief-minister-yogi-will-inaugurate-and-lay-foundation-stones-of-projects-in-kaushambi-and-prayagraj-today-allahabad-news-ald323506070","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आज कौशाम्बी व प्रयागराज में करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आज कौशाम्बी व प्रयागराज में करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज कौशाम्बी व प्रयागराज में करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कौशाम्बी व प्रयागराज में रहेंगे। पहले वह कौशाम्बी के मंझनपुर जाएंगे, जहां पर वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा उनका भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से प्रयागराज रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब पौने तीन घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान वह लूकरगंज में भूमाफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह केपी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कायस्थ पाठशाला के 150वें स्थापना वर्ष समारोह में शामिल होंगे। एक अन्य कार्यक्रम में वह एक दर्जन से अधिक दूसरी योजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।