{"_id":"5e0268a48ebc3e87b96e2312","slug":"chief-minister-will-join-ganga-yatra-at-shringverpur-dham-allahabad-news-ald2638783165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंग्वेरपुर धाम पर गंगा यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंग्वेरपुर धाम पर गंगा यात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Chief Minister will join Ganga Yatra at Shringverpur Dham
प्रयागराज। गंगा अभियान यात्रा तीन जनवरी को शृंग्वेरपुर धाम पहुंचेगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम संभावित है। इसे ध्यान में रखकर स्विस कॉटेज बनाए जाने की भी तैयारी है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। इससे पहले वह माघ मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बलिया और बिजनौर से गंगा यात्रा की शुरुआत हो रही है। एक जनवरी को शुरू होने वाली दोनों यात्राएं पांच जनवरी को कानपुर पहुंचेंगी। पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कानपुर में होने की उम्मीद है। बलिया से चलने वाली यात्रा यहां शृंग्वेरपुर धाम पर तीन जनवरी को पहुंचेगी। अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी एक गंगा ग्राम में यात्रा में शामिल होंगे। इसी क्रम में उनके शृंग्वेरपुर धाम पर शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा शाम को यहां पहुंचेगी। इसलिए उनके रात में रुकने का कार्यक्रम भी संभावित है। उनके साथ जल शक्ति मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य मंत्री तथा अफसर भी रुकेंगे। इसके मद्देनजर सीडीओ प्रेम रंजन सिंह, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव आदि अफसरों ने मंगलवार को शृंग्वेरपुर धाम का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को देखा। हेलीपैड के साथ गंगा आरती मंच के निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के रुकने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से एक और विकल्प रखा जा रहा है। इसलिए स्विस कॉटेज भी बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इससे पहले वह माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण और बड़े हनुमानजी का दर्शन भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनका हेलीकॉप्टर यहां पुलिस लाइन में उतरेगा। सीडीओ प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम संभावित है। हालांकि अभी निश्चित नहीं हुआ है। इसे ध्यान में रखकर पूरी तैयारी की जा रही है। गंगा यात्रा के स्वागत की भी तैयारी की गई है।
सजाए जा रहे गंगा किनारे के गांव
यात्रा से पहले गंगा नदी के किनारे के सभी गांवों में निर्धारित योजनाओं को लागू करने की कवायद तेज कर दी गई है। गांवों की साफ-सफाई, सभी घरों में शौचालय, गंगा मैदान विकसित करने, गांव को प्लास्टिक मुक्त करने आदि व्यवस्था को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है। गांव में सीवेज प्लांट, खेल के मैदान आदि को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।