फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Minister reviews district-wise through video conferencing

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जिलेवार समीक्षा

Sun, 03 May 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister reviews district-wise through video conferencing
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
लाकडाउन-तीन के अंतर्गत सोमवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से जिलेवार स्थिति की समीक्षा की और केंद्र सरकार के निर्देशों को लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रविवार को विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। चूंकि प्रयागराज ऑरेंज जोन में शामिल है और केंद्र की गाइडलाइन में ग्रीन एवं ऑरेंज जोन वाले जिलों में राहत की घोषणा की गई है। ऐसे में यहां भी कुछ राहत की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने जिले से बाहर आवागमन पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नौ दिनों में कोरोना के नौ पॉजिटिव मामले आने के बाद यहां कितनी छूट दी जाए इसे लेकर मंथन जारी है।
विज्ञापन


लॉकडाउन-तीन सोमवार से लागू होगा। केंद्र सरकार ने जोनवार जिलों में दी जाने वाली छूट की घोषणा की है। इसके तहत जिले के भीतर आवागमन में छूट के साथ व्यापारिक एवं उद्योंगों को भी रियायत की घोषणा की गई है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश और स्थानीय प्रशासन को लेना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों के साथ देर रा तक चली बैठक में स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मंडियों को देर खोले जाने की बात कही। ताकि, लोगों में विश्वास हो सके कि सब्जी तथा अन्य वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों को लाया जाना है। इसके लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार तैयारी कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने चिकित्सीय सुविधा आदि बिंदुओं पर भी बात की और आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में स्थानीय अफसरों संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed