फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Justice Rajesh Bindal suddenly reached the court Prayagraj

प्रयागराज : अचानक कचहरी पहुंचे चीफ जस्टिस राजेश बिंदल, न्याय कक्षों का लिया जायजा, रजिस्ट्रार जनरल भी रहे साथ

Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Oct 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice Rajesh Bindal suddenly reached the court Prayagraj
Prayagraj News : जस्टिस राजेश बिंदल, मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : prayagraj
हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल बुधवार सुबह जिला कचहरी का निरीक्षण करने अचानक पहुंच गए। उनके साथ महानिबंधक आशीष गर्ग भी थे। चीफ जस्टिस और रजिस्ट्रार जनरल के सुबह 10 बजे कचहरी पहुंचने से पहले तो लोग सकते मे आ गए। फिर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी को जानकारी मिली तो वह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह 10  बजे जब मुख्य न्यायाधीश और महानिबंधक कचहरी पहुंचे तो उस वक्त कुछ न्यायिक अधिकारी कोर्ट में बैठ चुके थे और न्यायिक कार्यवाही शुरू हो गई थी जबकि कई अदालतों में न्यायिक अधिकारी पीठासीन नहीं हुए थे। मुख्य न्यायाधीश ने अपने स्टाफ के साथ जिला कचहरी की बहु मंजिला इमारत न्याय भवन में निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर जिला कचहरी की नवनिर्मित 24 कोर्ट रूम के नाम से जानी जाने वाली इमारत में रजिस्ट्रार जनरल ने भी अपने स्टाफ के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 जिला जज अमरजीत त्रिपाठी को इसकी सूचना मिली तो वह तत्काल मुख्य न्यायाधीश की अगवानी को पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश ने उन न्यायिक अधिकारियों के बारे में जानकारी ली जो अदालतों में नहीं बैठे थे।  उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को पूरे ड्रेस कोड में अदालत में बैठने की नसीहत भी दी। चीफ जस्टिस के दौरे की चर्चा कचहरी में दिनभर होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed