फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chief Engineer of Prayagraj PWD bungalow hoard, charged with commissioning

प्रयागराज: पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता का बंगला घेरा, कमीशनखोरी का आरोप

Fri, 05 Jul 2019 07:05 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of Prayagraj PWD bungalow hoard, charged with commissioning
Chief Engineer of Prayagraj PWD bungalow hoard, charged with commissioning - फोटो : CITY DESK

 पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु कुमार मित्तल के खिलाफ बृहस्पतिवार को ठेकेदारों ने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। बंगले के बाहर शोर-शराबा कर रहे ठेकेदारों को मुख्य अभियंता ने भीतर बुलवाकर वार्ता की और चुप कराने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि मुख्य अभियंता के भ्रष्टाचार की सूची तैयार कर ली गई है। शोषण बंद नहीं किया गया तो चिट्ठा खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल चौराहे के पास मुख्य अभियंता के बंगले पर ठेकेदार कल्याण समिति के बैनर तले सुबह नौ बजे ही नारेबाजी शुरू हो गई। ठेकेदारों का कहना था कि कुंभ मेला व अन्य कार्यों से संबंधित बिलों के निस्तारण में शोषण किया जा रहा है। अधिशासी अभियंताओं के जरिए दबाव बनवाकर कुंभ के कार्य करा लिए गए, लेकिन अब भुगतान के लिए परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में कमीशनखोरी व बाहर के अपात्र ठेकेदारों के नाम से मनचाही रकम लेकर निविदा खोलने का भी आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन करने वालों में सुदामा सिंह, देशराज सिंह, आरके पांडेय, उपेंद्र मिश्रा, दिलावर सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed