{"_id":"69fe4b78da7d638dd408a1ba","slug":"chickenpox-outbreak-in-lalgopalganj-24-people-sick-allahabad-news-c-417-1-nan1011-6088-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लालगोपालगंज में चिकनपॉक्स का प्रकोप, 24 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लालगोपालगंज में चिकनपॉक्स का प्रकोप, 24 लोग बीमार
Sat, 09 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 09 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों लालगोपालगंज के कई मोहल्ले में चिकनपॉक्स का प्रकोप बढ़ रहा है। दुर्गागंज मोहल्ले समेत इब्राहिमपुर व इमामगंज में अब तक 24 से अधिक बच्चों संग कई युवा इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
बीमारी का सबसे ज्यादा असर दुर्गागंज मोहल्ले में हुआ है। यहां एक ही परिवार के छह बच्चे संक्रमित हैं। पीड़ितों में सुबहान (5), अमन (7), आकिल (9), फरहान (5), रिजवान (10) और इरफान (8) शामिल हैं। वहीं, रजागंज के मोहम्मद फैजान (21), दानियालपुर निवासी अनिल कुमार (4), निन्दूरा निवासी सूफिया बानो (31), सूरज कुमार प्रजापति (13), गुलाम अली (15), जैद अहमद (8), अहलादगंज निवासी मोहम्मद यासीन (3) आदि भी तेज बुखार व शरीर पर दानों की समस्या से जूझ रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में इस बीमारी के तेजी से फैलने का कारण सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ है। चिकनपॉक्स एक वायुजनित संक्रामक रोग है, जो पीड़ित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा उसके सीधे संपर्क में आने से फैलता है। स्थानीय पीएचसी में बीमारी से निपटने के लिए व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
- संक्रमण फैलने की सूचना मिली है। टीम को प्रभावित इलाके में भेजा जाएगा। संक्रमणों को रोकने के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाएगा। बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्हें आइसोलेशन में रखें और पर्याप्त तरल पदार्थ दें। - अमरेष वर्मा, अधीक्षक,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार।