फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chhota Rajan's henchman Rajesh Yadav demanded extortion of 25 lakhs from a farmer, report filed

Prayagraj : छोटा राजन के गुर्गे राजेश यादव ने काश्तकार से मांगी 25 लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Apr 2025 12:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में एक जमीन को लेकर अडंरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गुर्गे राजेश यादव पर काश्तकार से 25 लाख रुपये की रंगदारी और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
Chhota Rajan's henchman Rajesh Yadav demanded extortion of 25 lakhs from a farmer, report filed
राजेश यादव, माफिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में एक जमीन को लेकर अडंरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के गुर्गे राजेश यादव पर काश्तकार से 25 लाख रुपये की रंगदारी और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने काश्तकार की तहरीर पर माफिया राजेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी है। पुलिस प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के कोईलहा बसहरा गांव निवासी अमर बहादुर ने कनिहार में पांच बिस्वा जमीनी खरीदी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 29 मार्च को वह अपने भाई श्यामलाल के साथ मौके पर जाकर साफ-सफाई करा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे कई लोग पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उनमें माफिया राजेश यादव पुत्र स्व. डोडाराम यादव निवासी हवेलिया, थाना झूंसी, बृजेश यादव पुत्र स्व. संगरू यादव निवासी नैका-महीन, थाना झूंसी, धर्मवीर यादव उर्फ बच्चा, राजीव यादव उर्फ राजू ऑटो पार्ट्स, अलोपी बाग, राजेश यादव निवासी बदरा सोनौटी, थाना झूंसी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

...तो जान से मार देंगे

सभी चहारदीवार के भीतर घुस गए और भाई के सीने व सिर पर पिस्टल सटा दिया। धमकाया कि या तो यह जमीन हम लोगों के नाम कर दो या 25 लाख रुपये दो। वरना, तुम्हारी जमीन कब्जा कर लेंगे। अगर बात नहीं मानोगे तो तुम्हे व तुम्हारे भाई को जान से मार देंगे। इसके बाद सभी वहां से चले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई तो बुधवार को माफिया राजेश यादव व उसके गुर्गों के खिलाफ रंगदारी, जान से मारने की धमकी समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफिया राजेश यादव व उसके गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही माफिया राजेश के खिलाफ पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। -उपेंद्र प्रताप सिंह, एसओ झूंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed