Railway : प्रयागराज होकर चलेगी छपरा-वड़ोदरा स्पेशल, रेलवे ने जारी की समय सारिणी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:43 PM IST
सार
गया से आनंद विहार एवं पटना से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यह ट्रेन अब जुलाई में भी चलेगी। इसकी समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। पटना से 02393 एक से 31 जुलाई बृहस्पतिवार छोड़कर रात 8:10 बजे चलेगी। दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए ट्रेन रात 2:05-2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : freepik