फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chemists clash over opening and closing of medicine shops on Dussehra

Prayagraj News: दशहरा पर दवा की दुकानें खोलने व बंद करने पर केमिस्टों में रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chemists clash over opening and closing of medicine shops on Dussehra
इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी दुकान बंद रखने का निर्णय लेते - फोटो : samvad
दशहरा के अवकाश पर मेडिकल की दुकानें खोलने और बंद करने को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के दो अलग-अलग संगठनों में विवाद पैदा हो गया है। एक गुट ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है, वहीं दूसरे गुट ने दुकानें खुली रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दशहरा अवकाश पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति विजयदशमी पर मंगलवार को लीडर रोड बाजार बंद रहेगा। बैठक में अनिल दुबे, शिवम जयसवाल, अचल अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह प्रिंस, नीरज पुरवार, जितेंद्र, कमर खान, मोहम्मद इस्लाम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे गुट प्रयागराज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह की अध्यक्षता में भी बैठक हुई। बैठक में दशहरे के दिन लीडर रोड स्थित थोक दवा की दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता प्रेम अग्रवाल ने की और संचालन जयप्रकाश अग्रहरि ने किया। परमजीत सिंह ने व्यापारियों से एकजुटता दिखाने और आम जनता तक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article