{"_id":"6511e83c6978dc5b4c0f4fd4","slug":"cheating-of-three-lakhs-from-the-owner-of-a-computer-institute-by-posing-as-a-representative-of-a-big-company-allahabad-news-c-3-1-ald1019-228223-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के मालिक से तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के मालिक से तीन लाख ठगे
विज्ञापन
सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग स्थित एलडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के मालिक से जालसाजों ने तीन लाख रुपये ठग लिए। एक बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर इंस्टीट्यूट के मालिक को एक परीक्षा कराने का काम दिया। सिक्योरिटी मनी के नाम तीन लाख जमा कराए और फरार हो गए। बाद में पता चला कि वे बड़ी कंपनी के प्रतिनिधि नहीं हैं। 23 सितंबर को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है।
एलडीसी इंस्टीट्यूट के मालिक सुयश गुप्ता के मुताबिक कुछ लोग 13 जुलाई को उनके संस्थान आए और खुद को एक बड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए इंस्टीट्यूट में बच्चों की एक परीक्षा कराने की बात कही। उन लोगों ने कक्षाओं का भी भ्रमण किया। अपने अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग भी कराई। परीक्षा से पहले सिक्योरिटी के नाम पर उन्होंने लगभग लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए। इसके बाद फोन 18 सितंबर को बंद हो गए तो सुयश को कुछ शक हुआ। उन्होंने कंपनी में बात की। पता चला जिस बैंक में उन्हें रुपये ट्रांसफर किए हैं, उसमें कंपनी का खाता ही नहीं। सुयश की तहरीर 23 सितंबर को धीरज अग्रवाल और गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।