फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheating of Rs 30 lakh in the name of admission in MBBS, Additional Government Advocate became the victim

Fraud : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 30 लाख की ठगी, अपर शासकीय अधिवक्ता बने शिकार

Wed, 11 Oct 2023 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

अल्लापुर निवासी ने बताया कि उनके बेटे कार्तिकेय ने नीट में शामिल होकर सामान्य वर्ग में उत्तीर्ण होकर काउंसलिंग में हिस्सा लिया। नंबर कम होने से पहले दो राउंड की काउंसलिंग में कॉलेज नहीं मिला। आरोप है कि इसी दौरान संस्था की प्रीति मिश्रा ने फोन कर स्थानीय मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने की बात कह उन्हें गोमती खंड लखनऊ में समिट बिल्डिंग स्थित कार्यालय में बुलाया।

विज्ञापन
Cheating of Rs 30 lakh in the name of admission in MBBS, Additional Government Advocate became the victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एमबीबीएस में बेटे के दाखिले के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। अल्लापुर निवासी अपर शासकीय अधिवक्ता आचार्य राजेश त्रिपाठी का आरोप है कि शिक्षण संस्थाओं का समूह चलाने वाली हापुड़ की संस्था के पदाधिकारियों ने यह धोखाधड़ी की। साथ ही रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन



अल्लापुर निवासी ने बताया कि उनके बेटे कार्तिकेय ने नीट में शामिल होकर सामान्य वर्ग में उत्तीर्ण होकर काउंसलिंग में हिस्सा लिया। नंबर कम होने से पहले दो राउंड की काउंसलिंग में कॉलेज नहीं मिला। आरोप है कि इसी दौरान संस्था की प्रीति मिश्रा ने फोन कर स्थानीय मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने की बात कह उन्हें गोमती खंड लखनऊ में समिट बिल्डिंग स्थित कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन



10 सितंबर को जाने पर वहां मिले दो कर्मचारियों ने एक व्यक्ति को एमडी बता फोने से बात कराई। साथ ही मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन का ऑथिरिटी लेटर दिखाकर दाखिले की प्रक्रिया बताई। 17.67 लाख देने के लिए कहे। इस पर उन्हाेंने दो चेक के जरिये 17.67 लाख व दो लाख नकद दिए। इसके बाद कैपिटेशन शुल्क के नाम पर 10 लाख और ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजल्ट आने पर भी दाखिला न होने पर फोन करने पर झूठा आश्वासन देते रहे। उनके बताने के अनुसार नौ अक्तूबर को बेटा गया तो वहां पता चला कि ऐसे कई लोग और कॉलेज में टहल रहे हैं, जिन्हें दाखिले के लिए बुलाया गया है। उधर, एमडी ने मोबाइल भी बंद कर लिया। यही नहीं समूह के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय व वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय का पता भी फर्जी निकला।


आरोप यह भी है कि इससे पहले 29 सितंबर को एमडी ने फोने पर बातचीत के दौरान बच्चे का भविष्य खराब करने व जान से मारने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने थाने से लेकर आला पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई। एसीपी राजेश यादव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed