फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheating of Rs 13.5 lakh in the name of getting a job

Prayagraj News: नौकरी दिलवाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 13.5 lakh in the name of getting a job
जार्जटाउन में दो भाइयों को एडेड स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनाती दिलवाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पिता-पुत्र समेत तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शिव प्रकाश सिंह निवासी ग्राम-बजहा, छिबैया थाना-झूंसी का रहने वाला है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात प्रदीप के माध्यम से बाल निकेतन इंटर काॅलेज फाफामऊ के परिसर में पुष्पेन्द्र कुमार व उसके पिता पुरुषोत्तम लाल निवासी जैतवार डीह जगदीशपुर पुरेचन्दा थाना- थरवई से हुई। जान पहचान के बाद दोनों एक अन्य अवकाश विश्वकर्मा के साथ उसके पास आने-जाने लगे। आरोप है कि इसी बीच तीनों ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया। कहा कि वह तिलक शिक्षण संस्थान जू० हाई० स्कूल अल्लापुर में उसे सहायक अध्यापक के पद पर लगवा देंगे। इसके लिए 20 लाख रुपये देने होंगे। यह भी कहा कि उसके साथ ही उसके भाई ओम प्रकाश सिंह की भी नौकरी एक ही विद्यालय में लग जाएगी।
विज्ञापन

यह भी कहा कि रुपये बीएसए, शिक्षा निदेशालय विभाग व शासन अनुभाग-3, लखनऊ में नकद में देने होंगे। वादी का आरोप है कि इसके उनके कहने के अनुसार उसने अलग-अलग तिथियों में 13.50 लाख रुपये ले लिए। हालांकि उसे नौकरी नहीं मिली। रुपये वापस करने को कहने पर आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। जार्जटाउन एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed