फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheated of six lakh rupees on the pretext of getting a job

Prayagraj News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख रुपये ठगे

Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 15 Mar 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Cheated of six lakh rupees on the pretext of getting a job
मीरगंज। सिंधौली निवासी सुनील कुमार को एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगों ने छह लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। जब युवक ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो उसे ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश करने के दौरान उनकी मुलाकात बस्ती के रहने वाले सूरज सिंह और गौरव सिंह से हुई। उन्होंने उड्डयन विभाग में अपनी जान-पहचान का हवाला देकर अच्छे वेतन पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि इसके लिए छह लाख रुपये खर्च होंगे। रिश्वत की राशि नकद देनी होगी।
विज्ञापन

झांसे में आकर उन्होंने 20 दिसंबर 2021 को रुपये आरोपियों को दे दिए। कुछ दिन बाद उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर दिया। कहा कि 10 अक्तूबर 2022 को तुम्हें बरेली एयरपोर्ट पर ज्वाइन करना है। कुछ दिनों बाद उन्होंने बरेली में सभी सीटें भर जाने की बात कहते हुए लखनऊ में ज्वाइनिंग कराने के लिए कहा। इसके लिए लखनऊ बुलाकर 15 हजार रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उन्होंने फिर से बरेली जाकर ज्वाइन करने के लिए कहा। जब वह बरेली एयरपोर्ट पहुंचे तो ज्वाइनिंग लेटर फर्जी होने की बात सामने आई। आरोप है कि रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed