फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cheated of Rs 27 lakhs by getting trapped in online trading

Prayagraj News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर 27 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 27 lakhs by getting trapped in online trading
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला जिले में सामने आया है। इसमें शेयर में निवेश पर तगड़ा मुनाफा पाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित को तब इसका अहसास हुआ जब कंपनी ने एप के साथ ही मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। उधर, 7.5 लाख की ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आकाश मेहरोत्रा टैगोरटाउन के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बताया कि जनवरी में उनके पास एक व्हाट्सएप ग्रुप का इनवाइट आया। विकिंग्स ग्लोबल इन्वेस्टर के नाम के इस ग्रुप में वह जनवरी में जुड़े। यहां स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट होता था। करीब दो महीने तक वह नियम आदि देखते रहे। फिर मार्च में पहला इन्वेस्टर किया। इसके लिए रकम बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराई जाती थी।
विज्ञापन

इस तरह से 1.5 महीने तक उन्होंने लगभग 27 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वालों ने एक मोबाइल एप भी इंस्टॉल करवाया था। इसी एप के जरिये शेयरों की खरीद व बिक्री की जाती थी। यह एप 15 अप्रैल को बंद हो गया। तब उन्हें शक हुआ। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े लोगों को मैसेज किया तो सिर्फ एक से जवाब आया। उसने भी कहा कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने बंगलूरू पूलिस से मामले की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अल्काविहार निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी 7.5 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत करते हुए अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि साइबर ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर उनके आईसीआईसीआई खाते से रकम उड़ा दी। साइब थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों को अलर्ट होना होगा। ऐसे किसी भी झांसे में न आएं। फिलहाल, शिकायत पर दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed