फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chargesheet filed against two train managers who assaulted TTE, identified from viral video

Prayagraj : टीटीई से मारपीट करने वाले दो ट्रेन मैनेजरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, वायरल वीडियो से की गई पहचान

Mon, 14 Apr 2025 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

मुंबई-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस के टीटीई से मंगलवार आठ अप्रैल को की गई मारपीट के मामले में दो ट्रेन मैनेजरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में वायरल हुए वीडियो से दोनों ट्रेन मैनेजरों की पहचान होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Chargesheet filed against two train managers who assaulted TTE, identified from viral video
प्रयागराज जंक्शन पर टीटीई की पिटाई की गई। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई-प्रयागराज दुरंतो एक्सप्रेस के टीटीई से मंगलवार आठ अप्रैल को की गई मारपीट के मामले में दो ट्रेन मैनेजरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इस मामले में वायरल हुए वीडियो से दोनों ट्रेन मैनेजरों की पहचान होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिन दो ट्रेन मैनेजरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उन्हें अब इस प्रकरण पर जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन

वहीं, मारपीट के मामले में कुछ अन्य रेलकर्मियों को भी चेतावनी दी गई है। उधर, टीटीई एमके पोद्दार की रिपोर्ट रेलवे के मुंबई मंडल को भेजी गई है। बता दें कि गत मंगलवार को प्रयागराज मंडल में तैनात ट्रेन मैनेजर महेंद्र यादव दुरंतो एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में उसी ट्रेन के टीटीई एमके पोद्दार से टिकट चेकिंग को लेकर उनका विवाद हो गया। मानिकपुर में आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी में मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो यहां टीटीई की कुछ रेलकर्मियों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

रेलवे बोर्ड तक यह मामला पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि फुटेज के आधार पर दो ट्रेन मैनेजरों की पहचान हुई है। उनके खिलाफ विभाग की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed