फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Charges framed against four including Ali, Umar in extortion case, case was filed in Khuldabad.

Prayagraj : रंगदारी मामले में अली, उमर सहित चार पर आरोप तय, खुल्दाबाद में लिखाया गया था मुकदमा

Wed, 30 Oct 2024 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी भानु प्रताप सिंह एवं हरिनारायण शुक्ल ने दलीलें प्रस्तुत कीं। न्यायालय ने दलीलों व साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध वादी मुकदमा मो. मुस्लिम के अपहरण, हत्या का प्रयास, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने के तहत आरोप तय किए।

विज्ञापन
Charges framed against four including Ali, Umar in extortion case, case was filed in Khuldabad.
अली और उमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला न्यायालय में मंगलवार को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद के बेटे अली, उमर समेत दो अन्य असद कालिया एवं मोहम्मद नसरत पर आरोप तय किया गया। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अंजू कनौजिया के न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी भानु प्रताप सिंह एवं हरिनारायण शुक्ल ने दलीलें प्रस्तुत कीं। न्यायालय ने दलीलों व साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध वादी मुकदमा मो. मुस्लिम के अपहरण, हत्या का प्रयास, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने के तहत आरोप तय किए। वहीं आरोपितों ने आरोप से इन्कार किया एवं परीक्षण की मांग की।
विज्ञापन


खुल्दाबाद थाने में मो. मुस्लिम ने 26 अप्रैल 2023 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि 2021-22 में चकिया तिराहे पर असद कालिया, उमर, अतीक का गनर ऐहतेशाम करीम आदि ने उसे जबरन गाड़ी में बैठकर अतीक के कार्यालय ले गए। जहां उससे पांच करोड़ रुपये रंगदारी देने की मांग की। रंगदारी न देने पर जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed