{"_id":"5cc4addbbdec2207863a9998","slug":"chanting-lord-rama-as-fictitious","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लगा रहे अब मंदिरों का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लगा रहे अब मंदिरों का चक्कर
Sun, 28 Apr 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
चंपत राय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय शनिवार को कांग्रेस का नाम लिए बगैर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जो लोग कल भगवान राम को काल्पनिक कह रहे थे वे अब मंदिरों का चक्कर काटते नहीं थक रहे। हिंदू समाज का यह स्वर्णिम समय है।
विज्ञापन
समाज के जागृत होने से मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति पर विराम लग गया है। विश्व हिंदू परिषद के केसर भवन स्थित प्रांतीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में चंपत राय ने कहा कि अब जो खुद को हिंदू बताकर मंदिरों का चक्कर काट रहे हैं ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज नकली हिंदुओं से बचकर रहे। कहा कि भगवान राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण का समय निकट है। चंपत राय ने कहा कि हिंदू समाज का पूर्ण मत ही सभी समस्याओं का हल है। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश, अरएम गोयल, सुरेश अग्रवाल, अनिल पांडेय, अमित पाठक, विजय पांडेय, अश्वनी मिश्र, गौरव जायसवाल, सर्वेश मिश्र, महेंद्र मौर्य, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन