फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changed the equation , now in the battle

बदला समीकरण, अब सभी लड़ाई में

Mon, 28 Sep 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Changed the equation , now in the battle
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी अजीत यादव विधायक का परचा खारिज होने से अध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अजीत के अलावा बागी रहे रॉबिन्स यादव का नामांकन भी खारिज हो गया है। ऐसे में इस वोट बैंक का विखराव तय माना जा रहा है तथा पूरा समीकरण ही बदल गया है। नए समीकरण में अध्यक्ष पद के सभी पांचों  प्रत्याशी अब लड़ाई में हैं और हार-जीत का आंकलन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


अजीत और रॉबिन्स का नामांकन खारिज होने के बाद समाजवादी छात्रसभा ने महिला प्रत्याशी रिचा सिंह का समर्थन किया है। ऐसे में संगठन का एक वर्ग रिचा के साथ खड़ा हो सकता है, लेकिन समाजवादी छात्रसभा के समर्थन से रिचा के समर्थकों के एक धड़े के उनसे दूर जाने का भी अंदेशा है। रिचा के साथ खड़ा बड़ा तबका ऐसा है जो विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा की नीतियों के विरुद्ध है। इन सभी के बीच रिचा की दावेदारी इस पर भी निर्भर है कि वह छात्राओं का समर्थन कितना पाती हैं। इसके अलावा छात्रसभा में भी रिचा का विरोध है, जो सपा पार्टी कार्यालय पर खुलकर दिखा भी। ऐसे में वोटों का बटवारा तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस वोट बैंक पर अन्य प्रत्याशियों की नजर है। अजीत का नामांकन रद्द होने के बाद आइसा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुस्तम कुरैशी की नजर समाजवादी छात्रसभा से जुड़े एक वर्ग पर नजर है। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सर्वम द्विवेदी और प्रतियोगी छात्र मोर्चा के रजनीश सिंह लोक सेवा आयोग, अन्य भर्तियों समेत अनेक मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के ध्रुवीकरण में लगे हैं। इस लड़ाई में एनएसयूआई के आदित्य कुमार राय भी पीछे नहीं दिख रहे। रविवार को एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थन में निकले जुलूस को इसी की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा इन प्रत्याशियों तथा संगठनों का खुद का आधार है। ऐसे में अध्यक्ष पद पर सभी पांच प्रत्याशी इस बार मुकाबले में और हार-जीत का फैसला कुछ वोटाें के अंतर से होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा ने अध्यक्ष पद पर रिचा सिंह के समर्थन की घोषणा की है। अजीत और रॉबिन्स का नामांकन खारिज होने के बाद सपा पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने रिचा के समर्थन का प्रस्ताव रखा। हालांकि इसका काफी विरोध हुआ और एक वर्ग दूसरे प्रत्याशी के समर्थन के पक्ष में था, लेकिन अंत में रिचा के समर्थन के घोषणा की गई।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में 20555 छात्र-छात्रा मतदान मेें हिस्सा लेंगे। वोटर लिस्ट फाइनल कर दी गई है। इनमें छात्राओं की संख्या 6509 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed