फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   changed his business to feed

पेट पालने के लिए बदल लिया अपना व्यवसाय

Fri, 10 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
changed his business to feed
लॉक डाउन कि इस कठिन परिस्थिति में दो वक्त की रोटी के लिए डेली कमाने वालों ने अलग ही रास्ता अख्तियार कर लिया है। तमाम लोगों ने अपना धंधा ही बदल दिया है। लॉक डाउन के पहले कोई कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था तो कोई कबाड़ बेच कर अपना जीवन यापन कर रहा था। अब पेट पालने के लिए इनमें से कई अपना धंधा बदलते हुए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में जुट गए हैं। किसी ने सब्जी का ठेला पकड़ लिया है तो किसी ने बाहर से आने वाली वस्तुओं की माल ढुलाई का काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन की वजह से राम भवन चौराहे के पास कपड़े की एक दुकान पिछले कई दिनों से बंद चल रही है। उस दुकान पर काम करने वाले जीतू ने अपना जीवन यापन करने के लिए सब्जी का ठेला किराए पर लिया। अब जीतू दो अन्य युवकों के साथ नियमित रूप से मोहल्ला-मोहल्ला टहल कर सब्जी बेच रहा है। जीतू ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो डेली कमाने खाने वाले हैं। इसी तरह मलाकराज मोहल्ले के रहने वाले दीपक जो कबाड़ खरीदने एवं बेचने का काम करते हैं उसने भी अपना धंधा बदल दिया है। अपनी कबाड़ वाली ट्राली की साफ-सफाई करने के बाद दीपक ने भी सब्जी बेचने का धंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रामबाग के मोनू प्रजापति जो ट्रेवल एजेंसी द्वारा संचालित बसों में यात्रियों का सामान चढ़ाने एवं उतारने का काम कर रहे थे, ने भी पिछले सप्ताह से मुट्ठीगंज के एक थोक विक्रेता के यहां बाहर से आने वाले ट्रकों से माल उतारने और चढ़ाने का काम शुरू किया है। मोनू के अनुसार अब ट्रेवल्स का काम बंद चल रहा है और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं था। इसी वजह से एक परिचित के माध्यम से उसने मुट्ठीगंज के व्यापारी के यहां काम शुरू किया । ऐसे ही कई अन्य लोग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी सैकड़ों के पास नहीं है कोई दूसरा काम: - लॉक डाउन के दौरान जिन लोगों ने अपना धंधा बदल लिया वह तो किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रहे हैं लेकिन, शहर में अब भी सैकड़ों की संख्या में ऐसे बेरोजगार हैं जिनके पास अब कोई काम ही नहीं रह गया। प्रयाग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने बताया कि ऐसे ही लोगों की मदद के लिए व्यापार मंडल शहर में तीन स्थानों पर खाना बनवा कर नियमित रूप से उसका वितरण करवा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा यह संकट का समय है। देशवासियों की सुरक्षा के लिए ही प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन लगाया है। ऐसे ही लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भाजपा ने अपनी हेल्पलाइन जारी की है। साथ ही नियमित रूप से 3000 से ज्यादा लोगों तक दोनों समय का खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed