फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change in the responsibility of many office bearers of the Sangh, promotion of work and co-worker of Braj prov

RSS : संघ के कई पदाधिकारियों के दायित्व में बदलाव, ब्रज प्रांत के कार्यवाह और सह कार्यवाह का प्रमोशन

Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:02 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि बीते दिनों सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हुई थी। इसमें शामिल कई नामों का उल्लेख करते हुए दावा किया गया था कि इन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के लिए संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Change in the responsibility of many office bearers of the Sangh, promotion of work and co-worker of Braj prov
आरएसएस - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई पदाधिकारियों के दायित्व में बदलाव हुआ है। यह निर्णय प्रयागराज के गोहनिया स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में लिया गया। इसमें उत्तराखंड से संबद्ध रहे प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह व सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को कार्य मुक्त कर दिया गया है। युद्धवीर सिंह को पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सह सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया है।

विज्ञापन



बताया जा रहा है कि बीते दिनों सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हुई थी। इसमें शामिल कई नामों का उल्लेख करते हुए दावा किया गया था कि इन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के लिए संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने सिफारिश की थी। हालांकि इस मामले की पुलिस द्वारा जांच भी की गई, लेकिन ऐसा कोई तथ्य नहीं पाया गया। फिलहाल युद्धवीर को अब पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में सह क्षेत्र सेवा प्रमुख का दायित्व मिला है। वह अब काशी, अवध, कानपुर एवं गौरक्ष की सेवा बस्तियों में विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। 
विज्ञापन



इसी तरह उत्तराखंड प्रांत के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र को सह क्षेत्र सेवा प्रमुख ग्राम विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के ब्रज प्रांत के प्रांत कार्यवाह प्रमोद को क्षेत्र कार्यवाह पश्चिमी यूपी बनाया गया है। इसी तरह ब्रज प्रांत के ही सह प्रांत कार्यवाह राजकुमार को ब्रज प्रांत का प्रांत कार्यवाह बनाया गया है। एक तरह से ब्रज प्रांत के दोनों ही पदाधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। उधर, पूर्वी यूपी में भी बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां मार्च 2023 तक महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे कुछ पदाधिकारियों के क्षेत्र बदले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed