फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Change in GST rates is a strong step towards self-reliant India, employment will increase.

मंत्री स्वतंत्रदेव बोले : जीएसटी की दरों में बदलाव आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम, बढ़ेगा रोजगार

Wed, 24 Sep 2025 02:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 02:57 PM IST
सार

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव करके देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा और दीपावली का उपहार दिया है।

विज्ञापन
Change in GST rates is a strong step towards self-reliant India, employment will increase.
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव करके देशवासियों को नवरात्रि, दशहरा और दीपावली का उपहार दिया है। इससे महंगाई कम होगी और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मोदी सरकार का यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। उद्योगपतियों से लेकर मध्यम और छोटे कारोबारियों और किसान को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्वतंत्र देव बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 140 देशवासियों को दीपावली, दशहरा, नवरात्र के मौके पर नेक्स्ट जेन का उपहार दिया है। देश के विकास में यह मील का पत्थर साबित हो रहा है। टैक्स प्रणाली सुधार करने के साथ जन जन के जीवन को सरल बनाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में एक कर, एक राष्ट्र, एक बाजार की परिकल्पना साकार हुई है। जीएसटी जैसे जटिल विषय को सहज और पारदर्शी बनाने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


पहले एक्साईज, वैट सहित पांच तरह के टैक्स लगने से व्यापारी परेशान थे। अब एक टैक्स लगने से व्यापारियों का पूरा ध्यान अपने व्यापार को बढ़ाने पर केंद्रित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह राष्ट्रनिर्माण में एक क्रांतिकारी कदम है। पहले टैक्स चोरी होती थी। मोदी सरकार के नए कदम से न तो व्यापारी का नुकसान न ही कंपनी का न ही ग्राहक का नुकसान हुआ है। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। टैक्सटाइल, परिवहन आदि क्षेत्रों में लाखों रोजगार बढ़े हैं। जीएसटी सुधार से व्यवस्था बदल गई है। सरकारी व्यवस्था में मजबूती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed