फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chancellor College teacher came to support decisions

कुलपति के फैसलों के समर्थन में आए कालेज शिक्षक

Thu, 05 May 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 05 May 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chancellor College teacher came to support decisions
इलाहाबाद व‌िश्वव‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के मुद्दे पर मचे घमासान के बीच बुधवार को परिसर पहुंचकर संघटक कालेजों के शिक्षकों ने कुलपति को खुला समर्थन दिया। अध्यापकों ने उनके हर फैसले का समर्थन देकर यह संदेश दिया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के निर्णय पर भी वे कुलपति के साथ हैं। अध्यापक संघ (ऑक्टा) के बैनर तले पहुंचे शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपकर कालेजों में परास्नातक कोर्स शुरू करने, शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने समेत अन्य फैसलों को लेकर कुलपति के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा को कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय भी विश्वविद्यालय के अंग हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि महाविद्यालयों की सभी समस्याएं जल्द दूर होंगी। ऑक्टा के अध्यक्ष डॉ.सुनील कांत मिश्रा ने कहा कि लंबे समय बाद विश्वविद्यालय और कालेजों में बेहतरी की उम्मीद जगी है। कालेजों में परास्नातक कोर्स शुरू करने के फैसले से इलाहाबाद के साथ आसपास के जिलों के लोगों में भी खुशी है। शिक्षकों का कहना था कि कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय और कालेजों के विकास, शैक्षणिक मापदंडों, कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस दिशा में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का निर्णय प्रमुख है।

विज्ञापन

कुलपति से मिलने वालों में सीएमपी डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, ईश्वर शरण डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह, ऑक्टा के महासचिव डॉ.उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी, डॉ.रेखा रानी, डॉ.राजेश कुमार गर्ग, डॉ.विवेक कुमार निगम, डॉ.नरेंद्र बाजपेयी, डॉ.काजल देव, डॉ.रमा सिंह, डॉ.उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ.मुकेश आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने के मुद्दे पर शुरू आंदोलन में छात्राएं भी शामिल हो गई हैं। नलिनी मिश्रा की अगुवाई में छात्राओं ने बुधवार को महिला हॉस्टल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों से संबंधित बोर्ड लगा रखे थे। हालांकि ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन के समर्थन में हस्ताक्षर किया था।


सीएमपी डिग्री कालेज के छात्रों ने ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प देने की मांग को लेकर जानसेन गंज डॉट के पुल पर ट्रेन रोक दी। इसकी वजह से मुंबई-रक्सौल ट्रेन आधे घंटे तक रुकी रही। पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे छात्राें ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। छह छात्रों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed