{"_id":"5f75f6978ebc3ec5ef03025c","slug":"champat-rai-arrives-in-prayagraj-after-being-acquitted-by-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद प्रयागराज पहुंचे चंपत राय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद प्रयागराज पहुंचे चंपत राय
Fri, 02 Oct 2020 07:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
चंपत राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शुक्रवार को लखनऊ क्षेत्र के चार प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में सुबह 11 बजे शुरू होगी जो शाम चार बजे संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय करेंगे। बैठक में शिरकत करने के लिए चंपत राय बृहस्पतिवार की देर शाम प्रयागराज पहुंच गए।
केसर भवन में आने के पूर्व चंपत राय ने अलोपीबाग में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से मुलाकात की। उनसे अकेले में कुछ देर बात करने के बाद वह सीधे केसर भवन रात 8.30 बजे के आसपास पहुंचे। यहां उनकी अगुवाई क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह, अमित पाठक आदि ने की।
अयोध्या में विवादित ढांचा विंध्वस मामले में सीबीआई कोर्ट से बरी होने के बाद पहली बार चंपत राय प्रयागराज आए। केसर भवन में उन्होंने विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल एवं ठाकुर गुरुजन सिंह के चित्र को प्रणाम किया। इस दौरान चुनिंदा विहिप नेता ही उनसे मिल सके। शेष नेताओं से चंपत राय ने शुक्रवार की सुबह मुलाकात करने की बात कही। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि चंपत राय शुक्रवार को दिन में दो बजे मीडिया से मुलाकात करेंगे।