फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challenges of Saharanpur MP's election

सहारनपुर सांसद के निर्वाचन को चुनौती

Sat, 06 Jul 2019 10:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Challenges of Saharanpur MP's election
Challenges of Saharanpur MP's election
लखनऊ के लिए खास
विज्ञापन

000000000000000000
सहारनपुर सांसद के निर्वाचन को चुनौती
0 पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने दाखिल की चुनाव याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सहारनपुर के सांसद फजलुर्रहमान के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है। याचिका में चुनाव प्रचार के दौरान एक समुदाय विशेष के लिए घृणास्पद भाषण देकर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप है।

याचिका में कहा गया कि बसपा प्रमुख मायावती ने सात अप्रैल 2019 को देवबंद की चुनावी रैली में भड़काऊ भाषण दिया है। रैली के मंच पर बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अजीत सिंह, मलूक नागर, हाजी फजलुर्रहमान, आकाश आनंद, सतीश मिश्र और जयंत चौधरी थे। आरोप है कि इस रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती ने घृणा की भाषा का प्रयोग किया, जबकि हाजी फजलुर्रहमान ने मायावती के भाषण की सराहना करते हुए मंच साझा किया। ऐसा मतदाताओं के ध्रुवीकरण के इरादे से किया गया। इस भाषण के लिए चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे के लिए किसी भी सार्वजनिक बैठक, जुलूस, रैलियों, रोड शो और साक्षात्कार आदि पर रोक लगा दी थी। याचिका में निर्वाचित सांसद हाजी फजलुर्रहमान की संसद से सदस्यता निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed