{"_id":"6145f2338ebc3e327f5ec2e8","slug":"challan-of-five-youths-who-raised-slogans-in-the-house-of-cabinet-minister-nandi-for-disturbing-the-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री नंदी के घर नारेबाजी करने वाले पांच युवकों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री नंदी के घर नारेबाजी करने वाले पांच युवकों का शांतिभंग में चालान
Sat, 18 Sep 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:35 PM IST
सार
राजाभैया के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर शुक्रवार रात पांच युवकों ने कैबिनेट मंत्री नंदी के खिलाफ नारेबाजी की थी और उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के घर के बाहर नारेबाजी करने वाले पांच युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मंत्री की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई। उन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां वह मुचलके पर छोड़ दिए गए।
पकड़े गए गए युवकों ने एक दिन पहले मंत्री नंदी के घर केबाहर नारेबाजी की थी। जिसके बाद उन्हें जमकर पीटा भी गया था। उनका आरोप था कि मंत्री ने राजाभैया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। रात में ही हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया था। रात भर पुलिस लाइन में ही रखने के बाद शनिवार सुबह पांचों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
आरोपी युवकों में आशू शुक्ला उर्फ शिवम निवासी चौखंडी कीडगंज, अनिल पांडेय निवासी चौखंडी कीडगंज, संजय पांडेय निवासी कोहड़ार, थरवई, प्रियंक मिश्रा निवासी गड़रा, लालगंज मिर्जापुर और उमेश बिंद निवासी हथिगहा नवाबगंज शामिल हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली। आरोपी युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।