फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Challan of both accused of assaulting policemen

पुलिसकर्मियों से मारपीट के दोनों आरोपियों का चालान

Sat, 16 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of both accused of assaulting policemen
Challan of both accused of assaulting policemen
पुलिसकर्मियों से मारपीट के दोनों आरोपियों का चालान
विज्ञापन

एक दिन पहले कटरा में हुई थी घटना, मौके से हुए थे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कटरा में पुलिसकर्मियों से मारपीट के दो आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर दिया गया। इसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
दोनों को बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में नशे में धुत कुछ लोग गालीगलौच कर रहे हैं। जानकारी पर पहुंची पीआरवीकर्मियों से आरोपी दो युवकों ने मारपीट की थी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पवन सिंह व मो. अनवर बताया था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को चालान कर दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कहां थी कटरा चौकी पुलिस?
इस घटना ने कटरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मचारियों को आसपास रहने वालों ने बताया था कि यहां रोजाना देर रात तक अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शराब पीकर वह देर रात तक शोरगुल के साथ ही गालीगलौच करते हैं। विरोध पर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं जिसके चलते लोग दहशत में रहते हैं। आरोप लगाया कि सब कुछ जानते हुए भी कटरा चौकी के पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई नहीं करते। जबकि घटनास्थल से चौकी थोड़ी ही दूर पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed