{"_id":"5ce58e34bdec22076759f4e5","slug":"cgl18-exam-will-be-organised-in-15-cities-of-up-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजीएल-18 परीक्षा यूपी-बिहार के 15 शहरों में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजीएल-18 परीक्षा यूपी-बिहार के 15 शहरों में होगी
Wed, 22 May 2019 11:30 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में देश भर में 26 लाख जबकि, मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) में 6.16 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसएससी की ओर से सीजीएल की कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) परीक्षा देश भर में चार, छह, सात, 10 एवं 13 जून को होगी। आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा तीन पालियों 10 से 11, एक से दो एवं चार से पांच बजे के बीच होगी। एसएससी की ओर से मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के 15 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि मध्य क्षेत्र में कुल 619967 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें 616384 को परीक्षा के योग्य पाया गया है। बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मध्य क्षेत्र की वेबसाइट ssc.cr.org पर परीक्षा से सात दिन पहले अपलोड कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी 1.5 घंटे पहले से लेकर परीक्षा शुरू होने के तीन मिनट पहले तक प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
एसएससी की ओर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए सबसे अधिक 22 केंद्र पटना में बनाए गए हैं, यहां 1.53 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। लखनऊ के 95793 परीक्षार्थियों के लिए 14 एवं वाराणसी के 65788 परीक्षार्थियों के लिए भी 14 केंद्र बनाए गए हैं। प्रयागराज में 11 परीक्षा केंद्रों पर 48975 परीक्षार्थी, आगरा के आठ केंद्रों पर 47885, बरेली के एक केंद्र पर 19213, गोरखपुर के चार केंद्रों पर 28669, कानपुर के नौ केंद्रों पर 63020, मेरठ के तीन केंद्रों पर 32387, मुरादाबाद के एक केंद्र पर 8466 परीक्षार्थी सीजीएल परीक्षा में शामिल होंगे। बिहार के आरा के एक केंद्र पर 2593, भागलपुर के एक केंद्र पर 9641, दरभंगा के एक केंद्र पर 4830, मुजफ्फरपुर के तीन केंद्र पर 22965 एवं पुरनिया के एक केंद्र पर 13271 परीक्षार्थी सीजीएल परीक्षा देंगे।
विज्ञापन