फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CGL : will have more than once been tempted Dibar

सीजीएल:  एक से अधिक बार परीक्षा दिया तो होंगे डिबार

Sat, 06 Aug 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
CGL : will have more than once been tempted Dibar
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2016 में एक  से अधिक आवेदन करके परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एसएससी की परीक्षाओं से तीन वर्ष के लिए डिबार करने का फैसला किया है। आयोग ने सीजीएल-2016 की परीक्षा के लिए मांगे गए आवेदन में एक से अधिक फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपनी गलती सुधारने का मौका दिया है। अभ्यर्थियों को कहा गया है कि वह अपनी ओर से आयोग के रीजनल कार्यालय में लिखित सूचना दें कि उन्होंने एक से अधिक आवेदन किया है। इसके बाद अभ्यर्थी द्वारा बताए गए रीजनल कार्यालय के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की ओर से सूचना नहीं देने की स्थिति में उसका अंतिम आवेदन छोड़कर सभी निरस्त कर दिए जाएंगे। आयोग ने एक से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अपना पक्ष रखने को कहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आवेदन करने की तिथि सहित पूरी सूचना मांगी है। एसएससी के अवर सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी गलती के कारण अभ्यर्थी के एक से अधिक रीजन से आवेदन स्वीकृत हो गए और वह एक से अधिक रीजन में परीक्षा में शामिल हो गया तो पकड़े जाने पर अभ्यर्थी का अभ्यर्थन निरस्त करने के साथ एसएससी तीन वर्ष के लिए परीक्षा से डिबार कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed