{"_id":"5ca107d1bdec2213f01bea8d","slug":"centralized-enquiry-system-launched-at-civl-lines-bus-stop-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आज से सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आज से सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी
Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बैठकर गए यात्री
- फोटो : AmarUjala
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार से बसों के आवागमन की सूचना को लेकर यात्रियों को भटकने की जरूरत नहीं होगी। बस स्टेशन के मुख्य हाल में ही यात्रियों को सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी के जरिये बसों के आगमन-प्रस्थान से संबंधित जानकारी मिलने लगेगी।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक अभी तक बस स्टेशन पर लीडर रोड, प्रयाग और सिविल लाइंस डिपो की अलग-अलग इनक्वायरी थी। इसे अब मुख्य हाल में एक ही स्थान पर किया जा रहा है। इससे यात्रियों को खासी सहूलियत मिलेगी। सेंट्रलाइज्ड इनक्वायरी के लिए अलग से कर्मचारियों को लगाया जा रहा है। इसमें तीनों डिपो से एक-एक प्रभारी और आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तीन-तीन कर्मचारी तैनात रहेंगे।