फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Central team encamped in the city, photos taken after recording statement

केंद्रीय टीम का शहर में डेरा, निगम अफसरों को चिंता ने घेरा

Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Central team encamped in the city, photos taken after recording statement
Central team encamped in the city, photos taken after recording statement
प्रयागराज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परीक्षण का काम शुरू हो गया है। इसके तहत पांच बिंदुओं पर औचक निरीक्षण करने गार्वेज श्री सिटी की केंद्रीय टीम की 12 सदस्यीय टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। टीम सदस्य सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर लोगों का फीडबैग लेकर बयान दर्जकर फोटो भी खींच रहे हैं। टीम के अचानक गुपचुप जांच करने से नगर निगम अफसरों की चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की दूसरी तिमाही में प्रदेश स्तर पर नौवीं रैंक हासिल करने वाले प्रयागराज में सफाई व्यवस्था का आंकलन करने का काम चार जनवरी को शुरू किया गया। दिल्ली से आई टीम के सदस्यों ने यहां से भेजी गई ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर निरीक्षण शुरू किया है।
विज्ञापन

रविवार को साउथमलाका और आसपास के क्षेत्रों में टीम ने शहरियों का फीडबैक लिया। लोगों को निगम की सफाई संबंधी कार्यशैली की जानकारी ली गई। पूछा गया कि सूखा, गीला कूड़ा अलग-अलग लेते हैं या नहीं, सफाई होती है या नहीं आदि बिंदुओं पर पूछताछ कर संबंधित व्यक्ति की फोटो ली। टीम सदस्यों ने अमृत योजना के तहत कई पार्कों के रखरखाव और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्वेज सिटी टीम सफाई की जमीनी हकीकत जांचने के साथ, चिह्नित पार्कों का जायजा लेगी। साथ ही लोगों का फीडबैग लेने के साथ पांच बिंदुओं पर जानकारी लेगी। इस सर्वेक्षण के अंक सर्वेक्षण के तहत अन्य बिंदुओं पर होने वाले निरीक्षण के आधार पर दिए गए अंकों में जोड़े जाएंगे। इसी के आधार पर रैंकिंग का निर्धारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed